23.3 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेशराजनीति

महाकाल लोक भ्रष्टाचार और सतपुड़ा भवन की आग पर कांग्रेस हुई उग्र! 24 जून को कांग्रेस करेगी प्रत्येक जिला मुख्यालय पर प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

नेता प्रतिपक्ष का आरोप सतपुड़ा भवन में भ्रष्टाचार की फाइलों को जलाने के लिए लगाई गई आग

लोकायुक्त पर नहीं भरोसा, सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से कराई जाए महाकाल लोक और सतपुड़ा भवन अग्निकांड की जांच

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मध्य प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार करने और भ्रष्टाचार की फाइल्स को मिटाने के गंभीर आरोप लगाए।

डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि महाकाल लोक बनाने में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया गया है। जो मूर्ति निजी समुदाय के लिए महज 4 लाख 11 हजार रुपये में बना दी गई थी उसी कंपनी द्वारा महाकाल लोक की सप्तर्षियों की मूर्ति उस से 30 गुना ज्यादा कीमत पर बनाई गई। यानी लगभग सवा करोड़ रुपए की एक मूर्ति बनी वह भी छोटी सी आंधी में धराशायी हो गईं जबकि 4 लाख की भगवान झूलेलाल की मूर्ति हिली भी नहीं। उनसे जब सवाल किया गया कि भाजपा का कहना है कि महाकाल लोक के टेंडर कांग्रेस सरकार में ही जारी किए गए थे। इस पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा 300 करोड़ रुपए के टेंडर जारी किए गए थे, लेकिन भाजपा द्वारा इसे बढ़ाकर 850 करोड़ कर दिया गया और उसमें जमकर भ्रष्टाचार किया गया। कांग्रेस सरकार में केवल टेंडर जारी हुए जबकि भ्रष्टाचार भाजपा सरकार ने किया। भाजपा ने भगवान महाकाल के नाम पर भी भ्रष्टाचार करना नहीं छोड़ा।

भ्रष्टाचार के सुबूत मिटाने के लिए सतपुड़ा भवन में लगवाई गई आग- नेता प्रतिपक्ष
यही नहीं हाल ही में सतपुड़ा भवन में लगी आग पर सवाल उठाते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि यह आग अपने आप नहीं लगी इसको लगाया गया है। आखिर कैसे हो सकता है कि इतनी बड़ी आग में एक व्यक्ति भी बेहोश तक नहीं हुआ, केवल फाइलें ही जली। अगर चाहते एक एक व्यक्ति चार चार फाइल्स निकल कर ला सकता था। लेकिन भ्रष्टाचार की फाइलों को जलाने के लिए ही यह आग लगवाई गई। यही नहीं उन्होंने बोलते हुए कहा कि हर साल चुनाव से पहले भाजपा द्वारा इस प्रकार की आग सतपुड़ा भवन में लगाई जाती है ताकि भ्रष्टाचार से जुड़ी फाइलों को जलाया जा सके। उन्होंने कहा कि कई अधिकारियों की जांच की फाइल जो लगभग पूरी हो चुकी थी और अधिकारियों पर कार्रवाई होना ही बाकी थी वह भी इस आग में जलाकर स्वाहा कर दी गईं।

लोकायुक्त पर नहीं भरोसा, सुप्रीम कोर्ट के जजों से कराई जाए जांच- नेता प्रतिपक्ष
नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि उन्हें लोकायुक्त पर बिल्कुल भरोसा नहीं है वह भी भाजपा के दबाव में ही कार्य करती है। ऐसे में महाकाल लोक के भ्रष्टाचार और सतपुड़ा भवन की आग की जांच हाईकोर्ट अथवा सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जजों द्वारा की जानी चाहिए।

24 को कांग्रेस करेगी प्रदेश व्यापी आंदोलन
नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 जून को कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिला मुख्यालय पर कांग्रेसी प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ की सहमति के बाद यह निर्णय लिया गया है।
बाइट- डॉ गोविंद सिंह, नेता प्रतिपक्ष मध्यप्रदेश विधानसभा

Headlines Today 24

Related posts

बहनों के जीवन में सामाजिक क्रांति का वाहक बनेगी “लाड़ली बहना योजना” – मुख्यमंत्री श्री चौहान

Headlines Today24

Vote politics- कटारे से लोधी बने पूर्व विधायक हेमंत! सद्भावना रैली के बाद हुई सभा में कही यह बड़ी बात

Headlines Today24

Warum Rocketplay bei deutschen Spielern so beliebt ist