25.2 C
Bhind
August 14, 2026
Headlines Today 24
मध्यप्रदेश

ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत, एक किशोर घायल

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। जिले के गोरमी थाना क्षेत्र के अकलोनी गांव में लगुन-फलदान कार्यक्रम के दौरान हुई ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक किशोर घायल हो गया। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।


भिंड पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद हर्ष फायरिंग की घटनाए थमने का नाम नही ले रही है। दरअसल गोरमी थाना क्षेत्र के अकलौनी गांव के रहने वाले सरकारी शिक्षक रमाकांत शर्मा के छोटे बेटे अभिषेक शर्मा का शुक्रवार को लगुन फलदान का कार्यक्रम चल रहा था। रात 12 बजे लगुन फलदान में शामिल होने आए हथियारबंद लोगो ने अंधाधुंध हर्ष फायरिंग कर दी।

इस दौरान फ़लदान कार्यक्रम में मौजूद एक 70 साल के वृद्ध रामशरण शर्मा और 14 साल के हर्ष शर्मा की गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहाँ डॉक्टरों ने रामशरण को मृत घोषित कर दिया जबकि हर्ष का अभी इलाज चल रहा है।

घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या एवं हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने इस पूरे मामले में जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।


बाइट-राजेश राठौर,एसडीओपी मेहगांव

Headlines Today 24

Related posts

हिंसा फैला रहे युवाओं को यहां के युवाओं से लेनी चाहिए सीख

Headlines Today24

मित्र बनाओ गिरधारी सा, कर्ण कभी न बनाना…

Headlines Today24

Ontdek de spannende wereld van Wildrobin online