30.7 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
भिण्डराजनीति

भाजपा सरकार ने किसानो के साथ हमेशा ही अन्याय किया- रामशेष बघेल

भिण्ड,पवन शर्मा

भिण्ड – भाजपा ने किसानों की आय दुगुनी करने का झूठा वादा किया। महंगाई बढ़ गई। किसानों की आमदनी बढ़ने की जगह घट गयी।ये आरोप किसान कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राम लखन सिंह कुशवाह ने पन्ना पैलेस में आयोजित प्रेसवार्ता में लगाए। प्रेसवार्ता में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जयश्रीराम बघेल, सामन्व्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामशेष बघेल, अनुसूचित जाति के भिण्ड -दतिया लोकसभा के वरिष्ठ नेता महेश जाटव,सत्यवीर बघेल, केसी बघेल,और सोनू बघेल भी उपस्थित थे।
श्री कुशवाह ने कहा शिवराज सरकार में किसानों को कभी न समय पर लाईट मिली है और न खाद। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और किसान कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, सहित सभी बरिष्ठ नेतृत्व ने हमे जो ज़िम्मेदारी सौंपी है। उसे पूरी ताकत से निभाउंगा और मिशन,२०२३ में कांग्रेस नेतृत्व में सरकार बनाने में सहयोगी रहूंगा।
नारी सम्मान और कर्मचारीयों की पुरानी पेंशन बहाली कमलनाथ का मास्टर स्ट्रोक प्रदेश कांग्रेस के महासचिव जयश्री राम बघेल ने कहा कमलनाथ की द्वारा सरकार बनने पर नारी सम्मान योजना, मंहगाई की कमर तोड़ने के लिए पांच सौ रुपए में गैस सिलेंडर देना और कर्मचारीयों के हित में पुरानी पेंशन बहाली योजना लागू करने का जो वादा किया है वो मास्टर स्ट्रोक साबित होगा और काग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। श्री बघेल ने कहा भाजपा ने महिलाओ,और कर्मचारियों का हमेशा शोषण किया है।

पिछड़ा वर्ग को मिले जिले में एक टिकट रामशेष बघेल – कांग्रेस पाल बघेल समन्वय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामशेष बघेल ने इस अवसर पर कहा कि पिछड़ा वर्ग की आबादी प्रदेश में 56 प्रतिशत से ज्यादा है लेकिन शासन-सत्ता और प्रशासन में उनकी आबादी के आधार पर प्रतिनिधित्व नहीं मिलता। कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भरोसा दिलाया है कि पदाधिकारियों की नियुक्ति और टिकट वितरण में पिछड़ा वर्ग का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसलिए हमारी मांग है भिण्ड जिले में भी पांच में से एक टिकट पिछड़ा वर्ग से मिलना चाहिए।
एस.सी एस टी वर्ग अब पूर्ण रूप से कांग्रेस के समर्थन में – महेश भिण्ड दतिया लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ अनूसूचित जाती के वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश जाटव ने कहा अनूसूचित जाती और जनजाति के लोग अब अपने पुरानी पार्टी के समर्थन में है। जिससे कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। भाजपा सरकार भारत के संविधान को खत्म करना चाहती है। कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो संविधान के आधार पर निर्णय लेती है। एस सी,और पिछड़ा वर्ग समाज मिलकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध कर देश और प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने का कार्य करेगी।

Headlines Today 24

Related posts

ड्यूटी के दौरान रेत माफिया के ट्रैक्टर से कुचलकर डिप्टी रेंजर की मौत पर चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ने की थी जो घोषणा, अभी तक नहीं हुई पूरी

Headlines Today24

न्याय सभी के लिए ही हमारा मूल मंत्र है- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

Headlines Today24

सवाल पर भड़के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने कहा- मैं पूरी तरह से झूठा और फर्जी व्यक्ति, मुझ पर करवा दो एफआईआर

Headlines Today24