19.1 C
Bhind
October 23, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

न्याय सभी के लिए ही हमारा मूल मंत्र है- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

परानिधेश भारद्वाज

भिण्ड। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय श्री अक्षय कुमार द्विवेदी, प्रधान जिला न्यायाधीष/ अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड के आदेशानुसार एवं श्री सुनील दण्डौतिया, जिला न्यायाधीष/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड के कुषल मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड द्वारा शासकीय एम.जे.एस कॉलेज तथा जैन महाविद्यालय में विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित श्री सौरभ कुमार दुबे जिला विधिक सहायता अधिकारी जि.वि.से.प्रा. भिण्ड ने उपस्थित कॉलेज स्टाफ तथा छात्र/छात्राएं को निःशुल्क विधिक सहायता योजना के अन्तर्गत मुफ्त कानूनी सलाह एवं सहायता, पात्र व्यक्तियों को प्रदान किये जाने का उल्लेख करते हुए बताया कि हमारा संविधान सभी नागरिकों को समान रूप से न्याय पाने का अधिकार देता है। न्याय पाने के इसी अधिकार का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड निरंतर प्रयासरत है। उक्त अधिकारी द्वारा उपस्थित विधि छात्रों को अधिक से अधिक संख्या में पैरालीगल वालेंटियर्स के रूप में आम जनमानस और जिविसेप्रा भिण्ड के मध्य कड़ी बनने का आव्हान किया गया। जिससे कि समाज के सभी वर्गांें को न्याय सुलभ और समुचित तरीके से मिल सकें।

उक्त अधिकारी द्वारा जैन महाविद्यालय में आयोजित शिविर में एसिड अटैक विषय पर चर्चा करते हुए उपस्थित जनों को दण्ड प्रावधानों अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना 2015 और इसके समाज पर पड़ने वाले दुषप्रभाव के बारे में जानकारी दी।
उक्त अवसर पर एम.जे.एस. कॉलेज के विधि विभाग अध्यक्ष डॉ. के. के. रायपुरिया, डॉ. अनूप श्रीवास्तव तथा जैन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनीता जैन प्रो. संजय राणा, एनसीसी प्रभारी तथा इन्द्रसिंह फ्रन्ट ऑफिस कोर्डिनेटर जिविसेप्रा भिण्ड उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

चुनाव से पहले एक साथ 673 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के तबादले, प्रत्येक जिले में कई थानों में होंगे बदलाव

Headlines Today24

Odkryj Świat F1 Casino: Bonusy i Emocje

An Overview of the bwin Gaming Experience