22.6 C
Bhind
August 26, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

यादव समाज के संभागीय युवा अध्यक्ष ने किया संतजनों का सम्मान

पवन शर्मा,

सोमवार को यादव समाज यदुवंशी संगठन के युवा संभागीय अध्यक्ष अंशु यादव ने ग्राम हेवतपुरा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन व्यासपीठ पर विराजमान कथा व्यास आचार्य प्रदीप शास्त्री एवं संतजनों को शाॅल, पुष्प माला पहनाकर स्वागत वंदन अभिनंदन किया। एवं व्यास जी के श्री मुखारविंद से प्रभु आनंद कंद मुरलीचंद परमपिता परमात्मा योगीश्वर भुवन मोहन कन्हैया की माखन चोरी लीला, गोपी चीरहरण लीला इत्यादि कथा अमृत का रसास्वादन किया।

इस अवसर पर आलोक यादव दीनपुरा, मनीष यादव धरई, अनिल यादव हेवतपुरा, शाखा यादव गढूपुरा, पत्रकार रविंद्र यादव नालीपुरा, संतोष चौहान एवं बड़ी संख्या में श्रोता गण उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

पिता करते रहे मृत्यु भोज और दहेज प्रथा का विरोध, अब उनके निधन पर मृत्यु भोज की जगह बेटे लगायेंगे पेड़

Headlines Today24

राज्य स्तरीय अंडर 18 बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भिंड की इस खिलाड़ी को मिला सिल्वर मेडल

Headlines Today24

नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत मद्य निषेध सप्ताह का हुआ समापन

Headlines Today24