26.8 C
Bhind
July 25, 2026
Headlines Today 24
क्राइमभिण्ड

यहां की पुलिस ने किया एक साल पहले हुई बड़ी लूट का खुलासा

आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मो. सा. स्पलेण्डर प्रो. लूट मे प्रयुक्त मो.सा. अपाचे. एक मोबाइल. एक सोने का मंगल सूत्र, एक 315 बोर का कट्टा बरामद , एसपी मनीष खत्री ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा, एएसपी कमलेश खरपूष व प्रभारी डीएसपी हेडक्वार्टर अरविंद शाह की रही विशेष भूमिका

भिंड, पवन शर्मा

भिण्ड पुलिस द्वारा वर्ष 2022 में एक अपाचे मोटर सायकल सवार चार अज्ञात आरोपियों द्वारा की गई लूट की घटना में संलिप्त आरोपियों को पकड़कर लूट की घटना का खुलासा किया गया। है
गत वर्ष 19 मई 22 को दोपहर 3.30 बजे के लगभग फरियादी देवेन्द्र सिंह भदौरिया निवासी ग्राम बिहार थाना विठोली जिला इटावा की मोटर सायकल स्प्लेंडर प्रो U7SAL6440 की किन्नोठा बझाई रोड ऊमरी के पास एक अपाचे मोटर सायकल सवार चार लड़कों द्वारा ओवर टेक करके गाड़ी को रोका तथा कट्टा सीने पर लगाकर फरियादी का रियल- मी कम्पनी का मोबाइल, 13 हजार रुपये नगदी, स्प्लेंडर मोटर सायकल तथा फरियादी की दादी के गले से मंगलसूत्र छीन लिया था। तथा अपाचे व स्पेण्डर मोटर पर सवार होकर लूटेर कनावर रोड की तरफ भाग गये थे। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना ऊमरी मे अज्ञात चार आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र. 126/22 धारा 394 भादवि 11/13 एमपीडीव्हीपीके एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा अज्ञात लूट के मामलों में पतारसी हेतु एक टीम का गठन किया तथा अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 10 -10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया। टीम द्वारा तकनीक की मदद तथा सक्रिय मुखबिर तंत्र की सहायता से अज्ञात आरोपियों की तलाश के हर सम्भव प्रयास प्रारम्भ किये। जगह जगह दविश दी जाकर आरोपियों की घेराबंदी की। इन्ही प्रयासों के तहत आज दिनांक 11जून23 को पाण्डरी टेंहनगर रोड रपटा के पास से एक आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ पर आरोपी के बतायेनुसार लूटी गई एक काले रंग की स्प्लेंडर प्रो गाडी, 3600 रुपये नगदी एक सोने का मंगलसूत्र तथा घटना में इस्तमाल की गई काले रंग की अपाचे मोटर सायकल, 315 बोर का देशी कट्टा व दो जिन्दा राउण्ड बरामद किये गये। आरोपी से पूछताछ पर आरोपी ने घटना मे सम्मिलित तीन अन्य साथियों के नामो का खुलासा किया गया तथा लूट गये मोबाइल को भिण्ड के एक लडके को बेचना बताया। आरोपी के बतायेनुसार लूटे गये मोबाइल को बरामद किया गया तथा खरीदने वाले लड़के के विरुद्ध कार्यवाही कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में अवैध हथियार रखने, चोरी करने तथा इटावा में लूट करने के पूर्व से 06 अपराध पंजीबद्ध है। एक आरोपी वर्तमान में इटावा जैल तथा एक आरोपी ग्वालियर सेण्ट्रल जेल में निरूद्ध है। एक आरोपी फरार है। उक्त तीनो फरार आरोपियो पर थाना कोतवाली देहात तथा जिला इटावा उ०प्र०, जिला ग्वालियर में चोरी, लूट, अवैध हथियार रखने व मारपीट करने संबंधी सात सात अपराध पूर्व से पंजीबद्ध है।

Headlines Today 24

Related posts

राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिले के 5 खिलाड़ियों का हुआ चयन

Headlines Today24

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भिण्ड की शिवानी ने जीता सिल्वर मेडल

Headlines Today24

जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के अधिकारों की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

Headlines Today24