29 C
Bhind
September 8, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

यहां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

परानिधेश भारद्वाज,

शुक्रवार को गोहद में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष गुर्जर के नेतृत्व में बफी संख्या में लोगों ने गोहद की विभिन्न समस्याओं को लेकर SDM गोहद को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से पुराने पुल की मरम्मत कराए जाने, तहसील कार्यालय में बंटवारे एवं नामांतरण में तेजी ओआये जाने, बिजली विभाग द्वारा मनमाने बिल देने पर रोक लगाए जाने एवं फुंके हुए ट्रांसफार्मर को बदले जाने, अवैध उत्खनन एवं ओवरलोडिंग रोके जाने, डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाए जाने एवं ग्वालियर से अपडाउन की जगह यहीं निवास करने, सिंचाई विभाग द्वारा नहरों का मेंटिनेंस कराए जाने एवं स्टॉप डैम में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

जिसमें प्रमुख रुप से कार्यकारी अध्यक्ष गणेशराम शर्मा, नगर अध्यक्ष विजय टोनी मुद्गल, नगर पालिका अध्यक्ष मंजू जगदीश माहौर, संग्राम सिंह तोमर,केशव देशाई,कैलाश माहौर, प्रमोद शुक्ला, रेखा बसेडिया, राजकुमार देशलेहरा, तिलक सिंह राजौरिया, देवव्रत चौधरी, रमजानी खान, महेश कौशल, कृष्ण गोपाल चौरसिया, ओमी माहौर, नरेश तोमर, दिवाकर पंडा, पिंकी उच्चाडिया, रामजी गुर्जर, राजू गुर्जर, थान सिंह गुर्जर, सुजान गुर्जर, पान सिंह लोधी, राकेश तोमर, धर्मवीर दिनकर, रघुवीर कोहली, अवधेश शुक्ला, राजेन्द्र परिहार , सोनू भटनागर, दीपक श्रीवास्तव, भागीरथ विजावर,मुकेश हिन्डोलिया, मुन्नेश शर्मा, राघवेंद्र राजौरिया, इलियास खान, कैलाश जाटव, बबलू बरैया,रवि कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिवारी के नगर आगमन पर किया स्वागत

Headlines Today24

39 कट्टे पिस्टल के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Headlines Today24

हमारे प्रधानमंत्री हमारा अभिमान मानव श्रंखला के तहत भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बनाया भारत का नक्शा

Headlines Today24