22.6 C
Bhind
July 23, 2026
Headlines Today 24
देशराजनीति

उत्तरप्रदेश के इस जिले में स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे भारी तादाद में सिंधिया समर्थक

Late Madhavrao Scindia statue unveiled

परानिधेश भारद्वाज,

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता तत्कालीन केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की आदमकद प्रतिमा का अनावरण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग तो कार्यक्रम में पहुंचे ही हैं, वही भारी तादाद में मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों से सिंधिया समर्थक भी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हैं। भिंड जिले से भी एक सैकड़ा से अधिक सिंधिया समर्थक भाजपा जिला मंत्री डॉ तरुण कटारे के नेतृत्व में कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हैं।

दरअसल तत्कालीन केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 30 सितंबर 2001 को निधन हो गया था। यह दुर्घटना मैनपुरी जिले में हुई थी ऐसे में यहां पर मैनपुरी-आगरा बायपास रोड पर स्थित तिराहे पर स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के प्रतिमा लगाए जाने की घोषणा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई थी। साथ ही तिराहे का नामकरण भी स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के नाम पर किया गया था। घोषणा के कई साल बाद आज स्व. माधवराव सिंधिया की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया है।

देखिये लाइव…

https://fb.watch/kM4dj4bFtS/?mibextid=Nif5oz

Headlines Today 24

Related posts

80 किलोमीटर पैदल यात्रा कर करणी सेना ने इन मांगों को लेकर दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

Headlines Today24

बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस ने किया भाजपा सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन-यज्ञ

Headlines Today24

कारपेंटर ने टाटा नैनो को हेलीकॉप्टर में किया तब्दील, वीडियो जमकर हो रहा वायरल

Headlines Today24