27.4 C
Bhind
August 24, 2026
Headlines Today 24
क्राइमभिण्ड

डकैती की योजना बना रहा अंतर्राज्यीय चोर गिरोह पकड़ा, चोरी की 19 बाइक सहित करीब आधा दर्जन हथियार बरामद

भिण्ड, पवन शर्मा

एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश सायनापुरा बरवा नदी की पुलिया के पास बने स्टेम डैम पर खड़े हुए डकैती की योजना बना रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मौ थाना प्रभारी एवं उनकी टीम ने उक्त स्थान की चारों तरफ से घेराबंदी कर 7 आरोपियों को धर दबोचा।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 बंदूक एवं 2 देशी कट्टे,1 तलवार, करीब 1 दर्जन कारतूस और चोरी की 19 बाइक बरामद की है। पकड़े गए माल की कीमत 21 लाख रुपए बताई गई है, फिलाहल पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Headlines Today 24

Related posts

गलत काम का विरोध नेताजी को पड़ गया भारी, विरोधियों ने दर्ज करा दी एफआईआर!

Headlines Today24

ड्यूटी के दौरान रेत माफिया के ट्रैक्टर से कुचलकर डिप्टी रेंजर की मौत पर चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ने की थी जो घोषणा, अभी तक नहीं हुई पूरी

Headlines Today24

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आवाज फिर हुई तेज, सशक्त विपक्ष का सहारा लेने की कही बात

Headlines Today24