19.1 C
Bhind
October 23, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ भरी हुंकार, अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर कलेक्टर को दिया ज्ञापन

भिण्ड, पवन शर्मा

जिला प्रशासन के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार।

विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
ग्वालियर और चंबल संभाग की सेंकड़ों आँगनवाड़ी कार्यकर्ता और यूनियन के पदाधिकारी हुए आंदोलन में शामिल।

अपनी 30 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता पिछले 14 मार्च से सामूहिक अवकाश पर चल रही है। वही सामूहिक अवकाश के दौरान भिंड जिला प्रशासन द्वारा 10 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पद से पृथक होने का नोटिस दिया गया था और चार आंगनबाड़ी पर्यवेक्षकों को निलंबित कर दिया था। जिसके विरोध मे आज भिंड जिले भर से आई हजारों आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशाओं ने अपनी मांगों को लेकर और जिला प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के खिलाफ लामबंद होकर संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में लामबंद होकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान आँगनवाडी कार्यकर्ताओ ने पैदल मार्च निकालकर कलेक्टर को एक ज्ञापन भी दिया। हालाँकि आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के दबाव के बाद जिला प्रशासन ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पद से पृथक करने वाला आदेश वापस ले लिया है। वही यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक प्रदेश सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती तब तक प्रदेश भर में सामूहिक अवकाश की हड़ताल जारी रहेगी। साथ ही भिंड जिला प्रशासन द्वारा जो असंवैधानिक कार्यवाही की गई है उसको भी वापस लेना होगा

Headlines Today 24

Related posts

भाजपा नेता कर रहे अतिक्रमण! की गई शिकायत, स्थानीय लोगों का कहना वर्षों से जहां नाला बह रहा वहां अपनी जगह बताकर सत्ताधारी नेता करा रहे अतिक्रमण

Headlines Today24

इस पुरानी पार्टी ने सोशल मीडिया वॉरियर्स के लिए लिये इंटरव्यू

Headlines Today24

दिव्यांगों के लिए आयोजित किया गया कार्यक्रम, मंत्री से सहायता के इंतजार में कार्यकर्ताओं के पैरों के बीच फंसा दोनों पैरों से दिव्यांग, मायूस होकर लौटा वापस

Headlines Today24