26.2 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
देश

कारपेंटर ने टाटा नैनो को हेलीकॉप्टर में किया तब्दील, वीडियो जमकर हो रहा वायरल

भारत देश में टैलेंट की कमी नहीं है, लेकिन किसका टैलेंट कहां जाग उठे यह किसी को पता नहीं होता। ऐसा ही एक टैलेंट देखने को मिला है उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में। यहां के रहने वाले सलमान ने टाटा नैनो को ही हेलीकॉप्टर में तब्दील कर दिया! टाटा नैनो के ऊपर बाकायदा हेलीकॉप्टर की तरह पंखे लगे हैं और पीछे भी बिल्कुल आधुनिक हेलीकॉप्टर की तरह ही पूंछ लगी हुई है। आगे का हिस्सा भी बखूबी हेलीकॉप्टर की तरह बनाने की कोशिश की गई है।
हालांकि यह हवा में उड़ नहीं सकता लेकिन हेलीकॉप्टर की डिजाइन में टाटा नैनो परिवर्तित की गई है। कार सड़क पर दौड़ते हुए लोगों का ध्यान जरूर अपनी ओर आकर्षित कर रही है। हर कोई इस कार में बैठकर हेलीकॉप्टर जैसा लुत्फ उठाना चाहता है। सलमान का यह हेलीकॉप्टर प्रोजेक्ट जमकर वायरल हो रहा है।

इस नैनो कार को हेलीकॉप्टर के रूप में परिवर्तित करने में सलमान को चार महीने का समय लगा और उनके तीन लाख रुपये खर्च हुए। सलमान पेशे से एक कारपेंटर हैं इसके बावजूद उनके द्वारा कार को हेलीकॉप्टर बना देना उनकी इंजीनियरिंग सोच को दिखा रहा है।

Headlines Today 24

Related posts

IRCTC से रेल बुकिंग ठप, सुबह से ही लोग हो रहे परेशान

Headlines Today24

भाजपा नेता जनपद उपाध्यक्ष ने की बेहद शर्मनाक हरकत, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

Headlines Today24

खुद को सिंधिया समर्थक बताने वाले कथित भाजपा नेता हरवीर सिंह के घर पहुंची सीबीआई, शहर और गांव के घरों में पहुंची सीबीआई

Headlines Today24