24.1 C
Bhind
September 23, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

भिण्ड में हुई आधुनिक मशीनों से लैस सर्व सुविधा युक्त पार्लर की शुरुआत

पवन शर्मा,

भिण्ड शहर में पहली बार एक सर्व सुविधा युक्त पार्लर की शुरुआत बुधवार को हुई है। संचालक नवीन शर्मा द्वारा किसी बड़ी हस्ती को ना बुलाते हुए अपने माता-पिता के हाथों से इसका उद्घाटन करवाया। उनका कहना है कि माता-पिता से बढ़कर कोई नहीं होता और उनके ही आशीर्वाद से इसकी शुरुआत हो रही है।
यह पार्लर आधुनिक विदेशी मशीनों से लैस है, साथ ही इसमें गोआ एवं मुंबई से आये प्रशिक्षित स्टाफ के द्वारा ही कार्य किया जायेगा। इसमें महिला एवं पुरुषों के लिये पार्लर की सुविधा रहेगी।

विकसित शहरों की तरह भिण्ड शहर में कोई भी ऐसा पार्लर नहीं था जो सर्व सुविधा युक्त हो और जिसमें आधुनिक मशीनों का उपयोग किया जा रहा हो। इसी को ध्यान में रखते हुए नवीन शर्मा द्वारा ऊषा कॉलोनी स्थित सिटी सेंटर स्कूल के सामने एक भव्य आधुनिकतम पार्लर की शुरुआत की गई है। जिसमें हेयर कटिंग से लेकर HD मेकअप, ब्राइडल मेकअप, एयर ब्रश मेकअप, फेशियल, मसाज एवं सभी प्रकार के ब्यूटी वर्क किया जायेगा।

Headlines Today 24

Related posts

पूजा पाठ और तीर्थ करने से ही नहीं बल्कि स्वभाव को उत्तम बनाने से होगा आत्मोद्धार- शंकराचार्य

Headlines Today24

भारत देश से कई धर्मगुरू निकले जिनकी पूरी दुनिया दीवानी हुई- वैष्णवाचार्य पुण्डरीक गोस्वामी महाराज

Headlines Today24

गुरु-शिष्य परंपरा हिंदू शिक्षण पद्दति की विशिष्टता है – अनिल शर्मा

Headlines Today24