17.8 C
Bhind
November 2, 2026
Headlines Today 24
धर्मभिण्ड

भारत देश से कई धर्मगुरू निकले जिनकी पूरी दुनिया दीवानी हुई- वैष्णवाचार्य पुण्डरीक गोस्वामी महाराज

पवन शर्मा

38 पीढिय़ों से लगातार कही जा रही है श्रीमद् भागवत कथा

भिण्ड। पूरे विश्व ने विगत दो वर्षों से वैश्विक महामारी कोरोना का दंश झेला है। इस दौर में समाज में जहाँ सनातन धर्म से जुड़ी हर मान्यता को सिर्फ आस्था और विश्वास का प्रतीक मानने की पृवृत्ति चली थी जहाँ आत्यात्मक व धर्म से ही लोगों ने घरों में रहकर इस कठिन दौर को बड़े सहज तरीके से गुजार दिया, यही हमारा धर्म है। अगर हम पूरी दुनिया से तुलना करें चिकित्सा के क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र में बहुत सारे देशों से किसी व्यवस्था से पीछे है। हाँलाकि विकसित है इससे हम बहुत प्रसन्न है, फिर भी बहुत सारे क्षेत्रों में हम अन्य देशों की तुलना में विकासशील से दूर है, लेकिन भूतकाल से लेकर वर्तमान काल में भारत में एक ऐसी व्यवस्था थी जिसमें भारत हमेशा अग्रणी रहा है, वो था भारत का आध्यात्म, अगर हम चिकित्सा के क्षेत्र में बात करें तो सिंगापुर से हम करीब बीस साल विकासशील के क्षेत्र में पीछे हों, अगर हम धर्म की बात करें तो पूरी दुनिया की सभा में भारत सबसे ऊपर बैठता है, और सब लोग धर्म की जिज्ञासा में भारत के पीछे चलते हैं, ऐसी व्यवस्था में हमारी सबसे बड़ी ऊर्जा है, उदाहरण के तौर पर पुण्डरीक महाराज ने कहा कि स्विटरजेर लेण्ड देश मेें जहाँ डेयरी सबसे सुदृढ़ है जो पूरे विश्व को चौकलेट प्रदान करते है, उन्होंने पूरी देश का लोगो ही गाय को बना दिया है, हाँलाकि वो गाय को माता नहीं मानते फिर भी उन्होंने गाय की प्राथमिकता को इतना प्रमोट किया जिससे उस देश का विकास हुआ, उसी प्रकार कहूँगा हजारों वर्ष से भारतीय कल्चर में आध्यात्म का इतना विकास हुआ कि चाये स्वामी विवेकानंद जब भारत का एक धर्मगुरू निकलता है तो पूरी दुनिया उसको सिरमौर मानती है, इसका इतिहास साक्षी है, अगर हम धर्म की व्यवस्था को और अच्छे तरीके से व्यवस्थित करें तभी भारत विश्व गुरू के रूप में स्थापित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि हमारी 38 पीढिय़ाँ अभी तक श्रीमद् भागवत, श्री रामायण, श्री चैतन्य चरितामृत इत्यादि ग्रंथों पर कथा का बखान चुके हैं, आगे हम धर्म को बढ़ा रहे हैं। ये कथा अटेर जनपद अध्यक्ष श्रीमती कमला देवी श्री नारायण शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता विधायक प्रतिनिधि विकास शर्मा श्रीमती उमा शर्मा कौंशल शर्मा के स्कूल स्वरूप विद्या निकेतन प्रागंण में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजित किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रोता पुण्डरीक महाराज के मुखारबिन्दु से कही जा रही भागवत कथा को सुनने आ रहे हैं।

Headlines Today 24

Related posts

उंगली करने वालों की वजह से पूरी ऊर्जा से किये कार्य- विधायक संजीव सिंह

Headlines Today24

कोरोना की रैंडम सैंपलिंग करने गए स्वास्थ्यकर्मी के साथ मारपीट, 5 पर मामला दर्ज

Headlines Today24

बंदूक की नोक पर बदमाशों ने ट्रक ड्राइवरों के साथ की लूटपाट, बदमाशों की गोली से बाल बाल बचा ड्राइवर

Headlines Today24