18.3 C
Bhind
November 3, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

मूंगफली का फड़ लगाने पर दबंगों ने युवक की लाठी डंडों से की मारपीट, वीडियो वायरल

परानिधेश भारद्वाज,

भिंड। जिले के रौन थाना क्षेत्र के बघेली बहादुरपुरा स्थित कालका देवी मंदिर के पास रेहड़ी लगाने को लेकर हुई मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ लोग एक युवक को लाठी-डंडों से मार रहे हैं। वीडियो पास ही किसी गाड़ी में बैठे व्यक्ति द्वारा बनाया गया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट का यह वीडियो 30 नवंबर का बताया जा रहा है।

दरअसल जानकारी के मुताबिक बघेली बहादुरपुरा में स्थित प्रसिद्ध कालका देवी मंदिर के पास शिवकुमार शर्मा की जमीन स्थित है। जिसमें भाइयों में बंटवारे को लेकर प्रकरण तहसील न्यायालय में लंबित है। जबकि गांव के कुछ दबंग लोग वहां पर अपनी गुमठी अथवा दुकान निर्माण करने की कोशिश कर रहे थे। जिसके बाद शिवकुमार शर्मा द्वारा न्यायालय की शरण ली गई। ऐसे में एसडीएम न्यायालय द्वारा जमीन का बंटवारा होने तक रौन थाना पुलिस को मामले में कार्रवाई करते हुए जमीन में यथास्थिति बनवाये रखने के निर्देश दिए गए। लेकिन पास ही में मंदिर स्थित होने से इस जमीन के ऊपर गांव के ही कुछ लोग ठेला गुमठी लगाकर व्यापार कर रहे हैं। ऐसे में अनुज और राहुल राठौर नामक युवकों ने भी रोजगार के लिए यहां पर मूंगफली का फड़ लगा लिया। लेकिन यह बात अन्य लोगों को नागवार गुजरी और उन्होंने दोनों भाइयों की लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक युवक इतना डर गए थे कि उन्होंने पुलिस में जाने की हिम्मत नहीं जुटाई। लेकिन अब वीडियो सामने आने के बाद वह पुलिस के पास जाने की बात कह रहे हैं।

Click link to watch on YouTube
Headlines Today 24

Related posts

भिंड मुनि श्री प्रतीक सागर महाराज के सानिध्य में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

Headlines Today24

अवैध रूप से भंडारित रेत पर पुलिस प्रशासन की कार्यवाही, नष्ट किया रेत

Headlines Today24

भाजपा सरकार में जन समस्याओं का अंबार, जनता त्रस्त- सचिन द्विवेदी

Headlines Today24