26.8 C
Bhind
July 25, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

भाविप द्वारा प्याऊ पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड द्वारा सिटी कोतवाली इंदिरा गांधी चौराहा पर स्थित प्याऊ पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। भारत विकास परिषद के सदस्यों ने प्याऊ की टंकी और उसके आसपास साफ सफाई की। इस प्याऊ की स्थापना भारत विकास परिषद द्वारा ही कराई गई थी।

स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है और दीवाली पर स अभी अपने घरों में साफ सफाई करते हैं। इसी को अंगीकार करते हुए भारत विकास परिषद शाखा भिंड के सदस्यों द्वारा आज परिषद के स्थाई प्रकल्प सिटी कोतवाली परिसर स्थित प्याऊ की साफ सफाई व रखरखाव का कार्य किया गया।

सफाई कार्यक्रम में उपस्थित रहे अध्यछ डॉ साकार तिवारी, सियाशरण गुप्ता भाई जी, जगत नारायण पाठक, जयदीप सिंह, धीरज शुक्ला, गजेंद्र शर्मा, धर्मवीर सिंह, रामवीर परिहार, सुशील यादव, राजमणि शर्मा सहित परिषद के कार्यकर्ता व शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

विवाद के बाद थाना पहुंचे दुकानदार और ग्राहक, इसी बीच एक दर्जन बदमाशों ने की दुकान के बाहर फायरिंग और तोड़फोड़

Headlines Today24

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने की युवा चौपाल आयोजित

Headlines Today24

पटवारी भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भरी बारिश में बाइक रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

Headlines Today24