29.8 C
Bhind
June 17, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने की युवा चौपाल आयोजित

परानिधेश भारद्वाज,

भिंड। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में युवा चौपाल का कार्यक्रम चल रहा है । इसी कार्यक्रम की कड़ी में शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा सुरपुरा द्वारा युवा चौपाल का आयोजन ग्राम पंचायत दुल्हागन में किया गया । इस युवा चौपाल कार्यक्रम में युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक मुख्य रुप से उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नीरज पांडे द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में विशेष रुप से नगर उपाध्यक्ष प्रतीक पांडे एवं सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप राठौर मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने अपने उद्बोधन में युवाओं से आग्रह किया कि प्रदेश सरकार की योजनाएं जन जन तक पहुंचाने का काम आप सभी युवा शक्ति पूरे जोर-शोर से करें क्योंकि भाजपा राष्ट्रवादी विचारों को लेकर आगे बढ़ रही है और मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा युवा नीति के माध्यम से युवाओं को सीखने के साथ कमाने के अवसर देने का कार्य कर रही है। एवं मुख्यमंत्री द्वारा युवा नीति लागू करके युवाओं को आगे बढने और प्रोत्साहित करने का काम किया गया है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि युवा चौपाल कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी की विचारधारा के साथ जोड़ना है, जिससे देश का युवा मजबूत व ऊर्जावान बन सके और प्रदेश की भाजपा सरकार की युवा नीति को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के युवाओं तक पहुंचे, जिससे यह युवा लोग ज्यादा से ज्यादा नीति की योजना का लाभ ले सके।

इस कार्यक्रम में रामू पांडेय, लल्लू पांडेय, पंकज मिश्रा, मदन मोहन, हीरालाल जाटव, बुसुंदत्त पांडेय, रामजीलाल, संदीप, अम्बुज बसंत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

संस्कारो से अभिसिंचित शिक्षा ही सफलता की कुंजी है – एडीपीसी सत्यभान भदौरिया

Headlines Today24

पार्टी विशेष से बार बार टिकिट नहीं मिला फिर भी संघर्ष से संजू बने विधायक, अब फिर से मैदान में

Headlines Today24

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस के रूप में मनाई डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि

Headlines Today24