37 C
Bhind
May 25, 2026
Headlines Today 24
Uncategorizedभिण्ड

विद्युत व्यवस्था में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं, बिजली अधिकारी रखें जनता के प्रति सेवाभाव -डॉ रमेश दुबे

डॉ दुबे ने कहा प्रदेश सरकार हर बिजली उपभोक्ता के साथ, हर मुश्किल दूर करेंगे। #अधिकारी ग्वालियर से आप, डाउन बंद करें।

भिण्ड, अभी हाल ही में तेज आंधी और भीषण बारिश के दौर की वजह से शहर एवं जिले के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप्प हो गयी,जिसकी वजह से कई घण्टों तक जनता को बिना बिजली के मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश होते ही लाइन फॉल्ट एवं तमाम प्रकार की समस्याएं देखने को मिलीं, शहर एवं जिले के गांवों की हर गली में फॉल्ट की शिकायतें आना शुरू हो गयी जिससे जनता की परेशानी बढ़ गयी।
जनता की परेशानियों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे ने भिण्ड शहर एवं ग्रामीण के तमाम क्षेत्रों का दौरा किया और लोगों की परेशानियों को समझा और उसके बाद विद्युत विभाग के एस,ई,दिनेश सुखीजा एवं डी,ई ,शुभम चौधरी से मिलकर जनता की समस्याओं से अवगत कराया।
डॉ दुबे ने एसई से मुखातिब होते हुए कहा कि शहर में 350 कर्मचारी कार्यरत हैं फिर भी विद्युत उपभोक्ताओं की परेशानियों का निपटारा समय पर नहीं किया जाता है, लोग हेल्पलाइन पर कॉल करते रहते हैं लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाता है, बारिश की चंद बूंदे गिर जाएं या हल्की सी भी हवा चल जाये तो आप लोगों के द्वारा विद्युत आपूर्ति रोक दी जाती है, अभी दो दिन से शहर सहित समूचे जिले में ब्लैकआउट की स्थिति निर्मित हो गयी जिसकी वजह से लोग दो मूलभूत सुविधाएं बिजली और पीने के पानी के लिये तरस गए, ऐसा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
डॉ दुबे ने एस,ई ,सुखीजा से कहा विद्युत लाइनों में जो भी उपकरण लगाए जा रहे हैं उनका क्वालिटी कंट्रोल सर्टिफिकेट चैक किये जायें और उनकी रिपोर्ट बनाकर विभागीय मुख्यालय भेजी जाए ताकि दोषियों पर कार्यवाही हो सके, किसी भी ठेकेदार के स्वार्थ या लालच की कीमत जनता नहीं भुगतेगी।
उन्होंने डीई चौधरी से कहा लोग रात को बिजली सप्लाई रुकने पर हेल्पलाइन पर कॉल करते रहते हैं विद्युत विभाग का स्टाफ फोन बन्द करके विद्युत सुधार में लगे वाहनों को लेकर सुनसान क्षेत्र में खड़ा करके सो जाते हैं और जनता अंधेरे में रात गुजारने पर विवश हो जाती है, इसलिए रात्रि के समय विभागीय अधिकारियों के द्वारा सतत मोनिटरिंग की जाए और वाहनों की जीपीएस लोकेशन ट्रेस की जाए ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश शेष न रहे।दुबे ने कहा कि जो अधिकारी भिण्ड, ग्वालियर रोजाना आप, डाउन करते है उन्हें सख्ती से रोका जाए।
डॉ दुबे ने दोनों अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह जी एवं प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर जी जनता की सेवा के लिए दिन रात एक किये हुए हैं, आये दिन ऊर्जा मंत्री के द्वारा राह चलते बिजली लाइनों की चेकिंग की जाती है, ऊर्जा मंत्री स्वयं ट्रांसफॉर्मर के आसपास की झाड़ियों को साफ करते हैं,इससे आप सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए लेकिन बजाय इसके सदैव लापरवाही देखने को मिलती है, अगर आपको कोई समस्या हो तो हमें अवगत कराइये,हम ऊर्जा मंत्री से चर्चा कर आपकी समस्या का निदान कराएंगे लेकिन विद्युत विभाग की लापरवाही की वजह से जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
एसई सुखीजा के द्वारा डॉ दुबे से कहा गया कि शहर को तीसरे विद्युत उपकेंद्र की नितान्त आवश्यकता है, इसे कैसे भी मंजूर करवाइये तो शहर की समस्याओं का बहुत बड़ा हिस्सा स्वतः ही दूर हो जाएगा। डॉ दुबे ने एसई से कहा कि जल्द ही वो ऊर्जा मंत्री से इस विषय पर चर्चा करेंगे और जल्द से जल्द भिण्ड शहर को तीसरा विद्युत उपकेंद्र मिल सके, इसके लिए सार्थक प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर एडवोकेट रामदास सोनी, अनिल दुबे अन्नू, शिवप्रताप सिंह, राहुल भारद्वाज, कुलदीप सिंह राजावत, अतुल जाटव सहित अन्य साथीगण उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

यहां पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा, देखिए ड्रोन वीडियो

Headlines Today24

रात को तीन बजे तक NDRF ने कलेक्टर एसपी की मौजूदगी में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, ग्राउंड जीरो से देखिये यह लाइव रिपोर्ट

Headlines Today24

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजिल दी

Headlines Today24