26.3 C
Bhind
October 25, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

डीएपी और यूरिया वितरण में धांधली को लेकर नगर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

भिण्ड, पवन शर्मा

डीएपी और यूरिया की कमी और वितरण में चल रही धांधली को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा एवं कांग्रेस के नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन की प्रमुख मांगे निम्नलिखित रहीं-
1. सरकार द्वारा सहकारी सोसाइटीयो को 80 प्रतिशत और निजी क्षेत्र को 20 प्रतिशत खाद दिया जा रहा है फिर भी भिंड जिले मे डीएपी1350 की जगह 1450 की और यूरिया 270 की जगह 350 की बेची जा रही है जिस पर शीघ्र अंकुश लगाकर दोषियों को दंडित किया जाए
2. भिंड जिले में सरकारी सोसाइटी में एक आधार कार्ड पर 3 बोरी यूरिया मिला है किसानों को रकवा अनुसार यूरिया वितरण कराया जाए
3. डीएपी और यूरिया के साथ लिक्विड नेनो यूरिया दिया जा रहा है जबकि लिक्विड नैनो यूरिया की वर्तमान में जरुरत नहीं है इस पर भी रोक लगाई जाए
4. निजी दुकान और सरकारी गोदामो सोसाइटी के बाहर उपलब्ध डीएपी यूरिया की जानकारी अपडेट कर आई जाए और समय-समय पर इसकी मोनीटरीग उच्च अधिकारियों द्वारा की जाए
5. जिला विपणन अधिकारी की साठ गांठ से डीएपी और यूरिया रसूखदार और जान पहचान के लोगों को मिल रहा है इस पर भी तत्काल लगाई जाए और सभी किसानों को वितरण सुलभ किया जाए
6. अमित गुप्ता डीएमओ द्वारा पिछले साल 2021 वाली डीएपी जिसकी कीमत 1200 रुपय थी जो किसानों को नहीं बांटी गई है इसकी जांच कराई जा कर दोषी लोगों को दंडित किया जाए
7. उप संचालक कृषि भिंड द्वारा डीएपी यूरिया वितरण सूची जो पीआरओ द्वारा कलेक्टर साहब के फेसबुक पेज पर दी जाती है उसके अनुसार कोसड सोसाइटी में यूरिया उपलब्ध बताया जा रहा है जबकि सचिव से बात करने पर स्टॉक निल बताया जा रहा है इसकी भी जांच की जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए

ज्ञापन देते समय प्रमुख रुप से शहर अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा रेखा भदौरिया संदीप मिश्रा स्नेह लता जैन पवन चौरसिया सुखप्रीत मिश्रा शैलेंद्र भदौरिया राजेश शर्मा संजीव बरुआ रामजी लाल शाक्य प्रमोद दीक्षित दर्शन सिंह तोमर नीलम भदौरिया कुलदीप भारद्वाज राघवेंद्र गोस्वामी मोहम्मद इरफान गममू वीर प्रकाश श्रीवास्तव मनोज जैन मामा गोविंद राजावत अमित शिवहरे देवेंद्र थापक अजय विमल जितेंद्र रत्नाकर आनंद शाक्य पिंटू शर्मा अमित गोयल मनोज पुरोहित राम सत्य त्यागी सूरज पाल सिंह राजावत संजय यादव मिंटू भदौरिया कमलेश जाटव हिम्मत सिंह हरिओध आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।

Headlines Today 24

Related posts

पुलिस ने अवैध रेत से भरे सात टैक्टर ट्राली पकड़े, खनिज विभाग करेगा कार्यवाही…

Headlines Today24

अब गांधी प्रतिमा के नीचे भूख हड़ताल करेंगे पार्षद दीपक

Headlines Today24

हजारों की संख्या में सर पर कलश लेकर निकली मातृशक्ति, शिव महापुराण कथा का हुआ श्री गणेश

Headlines Today24