22.6 C
Bhind
September 17, 2026
Headlines Today 24
Uncategorizedभिण्डराजनीति

बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस ने किया भाजपा सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन-यज्ञ

ब्यूरो। भिण्ड जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बढ़ती हताशा, महंगाई, बेरोजगारी और कोरोना काल में हुई मृत्यु पर 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग करते हुए स्थानीय गोल मार्केट पर कांग्रेसियों ने सद्बुद्धि यज्ञ किया और यज्ञ के जरिए सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। बतौर कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद बढ़ रही बेरोजगारी दर, पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों के साथ ही आवश्यक वस्तुओं के दाम में हो रही वृद्धि ने गरीब और सामान्य वर्ग के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। इस गम्भीर समस्या को लेकर आज कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल के निर्देशन में महासचिव अमित शिवहरे एवं सचिव अरविंद सोनी के द्वारा बढ़ती मेंहगाई को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन कर अपना विरोध जताया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार के मोदी और राज्य सरकार के शिवराज की मति भृष्ट हो गई है, बढ़ती मेंहगाई के कारण आमजनता परेशान है। वहीं पढ़े लिखे युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। हमने हवन कर कामना की है कि भगवान केंद्र और राज्य सरकार को सद्बुद्धि दे। कार्यक्रम आयोजक जिला कांग्रेस सचिव अमित शिवहरे ने कहा सरकार को पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की बड़ी कीमतें वापस लेकर जनता को राहत प्रदान करना चाहिए। हवन यज्ञ कार्यकम में डॉ. राधेश्याम शर्मा, रामहर्ष कुशवाह, अनिल भारद्वाज, रेखा भादौरिया, अजय शर्मा, महेश जाटव, प्रदीप जैन गुड्डा, राहुल कुशवाह, संतोष त्रिपाठी, अशोक गुप्ता, शैलेन्द्र भदौरिया, नीलम भदौरिया, दर्शन तोमर, सोहन तिवारी, विनोद जाटव, मनोज जैन, वीरप्रकाश, दुष्यन्त सिंघई, बलराम जाटव आदि लोग शामिल रहे।

 

Headlines Today 24

Related posts

21 जून से शुरू होगा वैक्सीनेशन का महा अभियान, पहले से रजिस्ट्रेशन की नहीं होगी आवश्यकता । सभी धर्मों के धर्मगुरुओं ने की वैक्सीन लगवाने की अपील

Headlines Today24

राहुल गांधी बोले वह क्रांतिकारी चीजें बोलेंगे लेकिन मीडिया नहीं दिखायेगा- पढ़िये क्या क्रांतिकारी बोले राहुल गांधी

Headlines Today24

टीकाकरण करवाने पर यहां दिया जा रहा है एंड्रॉयड स्मार्टफोन, टीकाकरण कराकर खुद को सुरक्षित भी किया और एंड्रॉइड मोबाइल भी मिला

Headlines Today24