26.4 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
कोरोनाभिण्ड

एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर नर्सों ने दिया धरना

  • गणेश शाक्य

मध्य प्रदेश नर्सिंग एसोसिएशन द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर पूरे मध्यप्रदेश में की जा रही हड़ताल में भिंड जिला चिकित्सालय में पदस्थ 100 से अधिक नर्सेस ने भी हड़ताल में हिस्सा लिया। उन्होंने 1 दिन का सामूहिक अवकाश लेकर जिला अस्पताल परिसर में हड़ताल की और अपनी मांगें पूरी करवाने के लिए अस्पताल परिसर में ही धरना देकर नारे लगाए। अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्यप्रदेश नर्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में यह हड़ताल की जा रही है। धरने पर बैठी नर्सों का कहना है कि उन्होंने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन कल सिविल सर्जन और एडीएम को सौंपा था। वहीं आज वह सामूहिक अवकाश पर हैं और आगे से हड़ताल पर रहेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करें नहीं तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगी।

सुनिये क्या कहा धरने पर बैठी नर्सों का नेतृत्व कर रही रीना यादव ने..[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=YUBQDZWwq88[/embedyt]

Headlines Today 24

Related posts

भारौली पुलिस के सहयोग से सुरपुरा थाना के अपराध में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Headlines Today24

रात को तीन बजे तक NDRF ने कलेक्टर एसपी की मौजूदगी में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, ग्राउंड जीरो से देखिये यह लाइव रिपोर्ट

Headlines Today24

एनएसएस ने रैली निकालकर दिया टीकाकरण का संदेश, मास्क नहीं तो प्रवेश नहीं, सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में भी लोगों को बताया

Headlines Today24