26.4 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

सिटी सेंट्रल स्कूल के छात्र ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में देश में 150 वी रेंक की प्राप्त

भिण्ड पवन शर्मा

चंबलांचल भिंड सहित प्रदेश का नाम किया रोशन

भिण्ड। जिले के सुप्रसिद्ध बिहारी बाल मंदिर स्कूल की आनुसांगिक शिक्षण संस्था सिटी सेंट्रल स्कूल के छात्र श्रेयांस सिंह ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में देश में 150 वीं रेंक प्राप्त कर भिंड सहित पूरे प्रदेश का नाम रौशन किया है।

श्रेयांस के पिता का नाम अखिलेश सिंह सेंगर व मां का नाम श्रीमती स्नेहलता सिंह है। अखिलेश सिंह शासकीय शिक्षक हैं और नगर के वीरेंद्र नगर में निवासरत हैं।


गत 8 जनवरी को कक्षा 9 के लिए आयोजित ऑल इंडिया प्रवेश परीक्षा में श्रेयांश ने भाग लिया था। उसके उपरांत आज शनिवार को घोषित परिणाम में श्रेयस ने देश भर में 150वां स्थान प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की है। इस प्रवेश परीक्षा में सबसे ज्यादा रैंक प्राप्त करने वाले वह जिले के एकमात्र छात्र हैं।

श्रेयांश की इस सफलता पर सिटी सेंट्रल स्कूल के स्टॉफ, छात्र-छात्राओं के अलावा विद्यालय के संरक्षक राजेश शर्मा, डायरेक्टर आलोक शर्मा, पुनीत शर्मा, प्राचार्य पीके शर्मा, प्रभात पाठक व बी एस पाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्रेयांश के उज्वल भविष्य की कामना की है।

Headlines Today 24

Related posts

मायाराम शर्मा, महेश मिश्रा सहित वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया जस्टिस फ़ॉर भिण्ड कैम्पेन को समर्थन

Headlines Today24

ग्वालियर में समाज विशेष की महापंचायत की आहट, पुलिस ने जारी की चेतावनी, कोई भी दिखा तो होगी बड़ी कार्यवाही

Headlines Today24

उमरी पुलिस ने 6 घण्टे में साढ़े चार लाख रुपये कीमत की चोरी गई 7 भैंसों को किया बरामद

Headlines Today24