22.4 C
Bhind
July 23, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को लेकर पूर्व विधायक कटारे ने रक्षामंत्री, राज्यपाल को लिखा पत्र

भिण्ड, पवन शर्मा

यदुवंशी समाज की भारतीय सेना में अहीर रेजिमेन्ट के गठन की मांग का समर्थन करते हुए अटेर से कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमंत सत्यदेव कटारे ने अहीर रेजीमेन्ट के गठन किये जाने की मांग को लेकर राज्यपाल एवं रक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन पत्र लिखा है। समय समय पर यदुवंशी समाजजनो, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा अनेक मंचों पर इसकी मांग की जा रही है, परन्तु अब तक कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आये हैं।

सर्वविदित है कि भारतीय इतिहास अहीर योद्धाओं और जवानो के शोर्य पराकम और शहादत से भी भरा हुआ है। द्वितीय विश्व युद्ध हो अथवा 1962 का भारत-चीन युद्ध या भारत-पाकिस्तान के मध्य हुआ कारगिल युद्ध इन सभी युद्धों मे अहीर समाज के जवानों का पराक्रम और शहादत अनुकरणीय है। भारतीय सेना के जवानो की वीर गाथायें प्रचलित हैं। अहीर सैनिकों की वीरता, पराक्रम और बलिदान उनकी देशभक्ति का प्रत्यक्ष एवं अनुकरणीय प्रमाण है। भारतीय सेना के अतिरिक्त अर्द्धसैनिक बल सशस्त्र पुलिस बल पुलिस बल एवं अन्य सुरक्षा बलों में भी अहीर समाज के जवान निरन्तर देश सेवा कर रहे है। अहीर समाज के जवानों की वीरता और शहादत समाजजनों की अहीर रेजीमेंट के गठन की मांग का सशक्त एवं स्थापित करती है।

भारतीय सेना में पूर्व से ही सिख, गोरखा, जाट, राजपूत, महार मराठा, व डोंगरा रेजीमेंट आदि गठित एवं कार्यरत है। इसी के अनुक्रम मे यदुवंशी समाज के बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के लिये अहीर रेजीमेंट का सेना में गठन किया जाना एक अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी कदम होगा। नवीन रेजीमेन्ट का गठन यदुवंशी समाजजनो में देशभक्ति के जब्जे को नवीन जोश भर देगा ओर उनको सेना में सम्मिलित होने के लिये अभूतपूर्व रूप प्रेरित करेगा।

पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने भारतीय सेना में अहीर रेजीमेंट का गठन करने के लिये सकारात्मक पहल करते हुए शीघ्र निर्णय कराये जाने की मांग की है।

Headlines Today 24

Related posts

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा समर्पण, कर्तव्य और राष्ट्र के प्रति असीम प्रतिबद्धता का प्रतीक है : पाठक

Headlines Today24

“भारत को जानो” प्रतियोगिता का विद्यालय स्तरीय चरण संपन्न

Headlines Today24

ग्वालियर-भिंड हाईवे को सिक्स लेन की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Headlines Today24