21.3 C
Bhind
February 28, 2026
Headlines Today 24
Uncategorizedदेशभिण्डमध्यप्रदेश

सांसद ने किया वैक्सीनेशन केंद्रों का दौरा, वरिष्ठ नेताओं ने की लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील

पूरे मध्यप्रदेश के साथ ही भिंड जिले में भी कोरोना महामारी को दूर भगाने के लिए टीकाकरण महाअभियान के दूसरे चरण में दूसरे दिन भी टीकाकरण का कार्य पूरे जोश और उत्साह के साथ चल रहा है। जहां प्रशासनिक अधिकारी कलेक्टर सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के साथ ही उनका पूरा अमला वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक टीकाकरण केंद्र पर जा रहा है, तो वहीं परिवार सहित कोरोना की चपेट में आ चुके बसपा विधायक संजीव सिंह कुशवाह भी अपने विधानसभा क्षेत्र के वैक्सीनेशन केंद्रों पर जाकर लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील कर रहे हैं।

इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी वैक्सीनेशन सेंटरों पर पहुंचकर एक और जहां वैक्सीनेशन में लगे स्टाफ और वॉलिंटियर की हौसला अफजाई कर रहे हैं तो वहीं लोगों से भी अधिक से अधिक संख्या में निकल कर वैक्सीन लगवाने की अपील भी कर रहे हैं।

वैक्सीनेशन महा अभियान के दूसरे दिन गुरुवार को भिंड दतिया सांसद संध्या राय ने जिला अस्पताल के आई वार्ड में स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचकर वैक्सीनेशन का जायजा लिया और यहां पर वैक्सीनेशन में लगे स्टाफ के साथ ही सईवा कार्य मे लगे राष्ट्रीय सेवा योजना के वोलेंटियर्स के कार्य की सराहना भी की और उनकी हौसला अफजाई की। साथ ही उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में आकर वैक्सीनेशन करवाने की अपील भी की।

इसके साथ ही जिला अस्पताल पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ तरुण शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में समाज सेवा की भावना भरी हुई है और भाजपा का कार्यकर्ता समझता है कि कोरोना महामारी के चलते 2 साल में देश पूरी तरह से तबाह हो चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता इस बात को समझता है कि वैक्सीनेशन और बचाव ही एकमात्र उपाय है कोरोनावायरस से बचने का। इसीलिए वह प्रत्येक केंद्र पर जाकर वैक्सीनेशन में सहयोग कर रहे हैं, तो वहीं लोगों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करने का काम कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस के नेता केवल राजनैतिक स्वार्थ पूर्ति के लिए ऊपरी विरोध में लगे रहते हैं। जबकि कांग्रेस के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यक्तिगत रूप से वैक्सीन लगवा ली है। डॉ तरुण शर्मा ने भी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में निकलकर वैक्सीनेशन करवाने की अपील की।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=IwHhYpD_Nu8[/embedyt]

इस दौरान वरिष्ठ नेता डॉ सुशील गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र राजे एवं केशव सिंह भदौरिया, कोक सिंह राजावत, मंडल महामंत्री राजीव उपाध्याय, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अजय शर्मा, हृदेश सोनी, बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हनुमंत बौहरे, मंडल मंत्री श्याम किशोर दीक्षित, दीपक शर्मा, सिद्धार्थ जैन, राजकुमारी जैन, बेबी राठौर, सुनील कौशल सहित कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचकर वैक्सीन लगवाने की अपील की।

Headlines Today 24

Related posts

ग्वालियर-भिंड हाईवे को सिक्स लेन की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Headlines Today24

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष संतोष भदौरिया का हुआ जोरदार स्वागत

Headlines Today24

होलिका दहन के दिन व्यापारियों ने जलाया अमेज़ॉन फ्लिपकार्ट ई-कॉमर्स कंपनियों का पुतला

Headlines Today24