19.1 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
देशधर्मभिण्डमध्यप्रदेश

सम्मेद शिखर पर आश्वासन का लॉलीपॉप नहीं, ठोस कार्यवाही चाहिए

आगामी आंदोलन को लेकर संत प्रतीक सागर की अगुवाई में होगी विशाल रैली

परानिधेश भारद्वाज, भिण्ड

झारखंड में स्थित सम्मेद शिखर पर्वत को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने के विरोध में शुरू हुआ जैन समुदाय का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। भले ही केंद्र सरकार द्वारा इसके आशय में आदेश जारी करते हुए जैन समुदाय के कई साधु संतों एवं नुमाइंदों के जरिए यह बात कही जा रही है कि सम्मेद शिखर पर किसी प्रकार का पर्यटन विकसित नहीं किया जाएगा और वहां पर यथास्थिति रखी जाएगी। लेकिन भिंड में जैन मुनि प्रतीक सागर जी महाराज द्वारा आंदोलन को लगातार गति देते हुए कहा जा रहा है कि सरकार द्वारा जो मौखिक अथवा लिखित आदेश दिए जा रहे हैं वह ना काफी हैं और उनसे जैन समुदाय शांत होकर बैठने वाला नहीं है। जब तक सरकार गजट नोटिफिकेशन लाकर उनके पवित्र तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल की जगह है तीर्थ स्थल घोषित नहीं कर देती है तब तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

भिंड शहर में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में एक आम सभा को संबोधित करते हुए जैन मुनि प्रतीक सागर महाराज ने आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की। इस आंदोलन में ना केवल जैन समाज बल्कि अन्य समाजों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। आगामी 16 जनवरी को संत प्रतीक सागर की अगुवाई में स्थानीय कलेक्ट्रेट कार्यालय से लेकर परेड चौराहे तक विशाल रैली निकाली जाएगी। इस दौरान जिले भर में सभी ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर भी रैली निकालकर प्रतिष्ठानों को भी बंद रखने की बात कही गई है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए न केवल जैन समाज बल्कि अन्य सभी वर्गों के लोग भी जैन समाज के साथ खड़े रहेंगे।

Headlines Today 24

Related posts

थाना परिसर के नजदीक ही व्यक्ति को मारी गोली

Headlines Today24

पार्टी विशेष से बार बार टिकिट नहीं मिला फिर भी संघर्ष से संजू बने विधायक, अब फिर से मैदान में

Headlines Today24

Experiența completă de pariere oferită de platforma Betano