24.9 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
भिण्डराजनीति

भाजपा ने गिनाईं अपनी उपलब्धियां, मंत्री-विधायक सहित पदाधिकारी रहे मौजूद

परानिधेश भारद्वाज

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी भिंड के द्वारा सोमवार को प्रेसवार्ता का आयोजन कर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया गया। प्रेसवार्ता का आयोजन सिटी पैलेस भिंड में किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ ही मंत्री ओपीएस भदौरिया, बसपा से हाल ही में भाजपा में शामिल हुए विधायक संजीव सिंह कुशवाह, जिला महामंत्री धीर सिंह भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष डॉ तरुण शर्मा प्रमुख रूप से प्रेसवार्ता में उपस्थित रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर ने अपनी रटी हुई शैली में कांग्रेस को कोसते हुए भाजपा की वाहवाही की।

वहीं हाल ही में बसपा से भाजपा में शामिल हुए विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने नगर पालिका भिंड के द्वारा किए गए कार्यों को गिनाया। सीसी रोड वैली स्कूल से बस स्टैंड तक, सीसी रोड सुभाष चौराहे से बंबा रोड तक, मीरा कॉलोनी के पास बाल्मीकि समाज के लिए गैस आधारित शवदाह ग्रह का निर्माण, वार्ड क्रमांक 27 किला के पास समुदायिक भवन का निर्माण, मेला ग्राउंड में सीसी रोड की लाइटिंग बाउंड्री निर्माण कार्य, लहार चुंगी के पास नाला निर्माण का कार्य, अग्रसेन चौराहे पर सुलभ कंपलेक्स सीसी रोड निर्माण का कार्य, बीटीआई रोड से लेकर बूचड़खाना तक बीएम रोड का निर्माण सहित कई सौंदर्यीकरण के कार्यों को गिनवाया।

विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने जैन समाज को जैन मंदिर की जमीन एक रुपये में दिलवाए जाने की बात कही और उसे भी भाजपा की उपलब्धियों में गिनाया। लेकिन यह काम विधायक महोदय द्वारा कांग्रेस शासनकाल में कराया गया था जिसका श्रेय वह तो ले सकते हैं लेकिन भाजपा नहीं।

जबकि राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया ने राज्य सरकार द्वारा किये गए काम गिनाए। उन्होंने कहा 15 महीनों की कमलनाथ सरकार ने न तो योजनाएं बनाई, ना ही कोई विकास किया। केंद्र की मोदी सरकार में राज्य की शिवराज सरकार ने कमलनाथ की बंद पड़ी योजनाओं को फिर से चालू किया और आमजन को राहत देने के उद्देश्य से नई योजनाएं चालू की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की जनहितैषी योजनाओं के बारे में सभी कार्यकर्ता हर वार्ड में मतदाताओ के घर-घर जाकर उनको बताएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की शिवराज मामा की सरकार में एक नई इबारत लिखी गई जो जन जन तक पहुंच रही है।

भाजपा की प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र राजोरिया, जिला मंत्री अनिल कटारे, राधा कृष्ण शर्मा, पिंकी शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया, जिला सह मीडिया प्रभारी अमित यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता राममिलन शर्मा, सोशल मीडिया सह प्रभारी शेखर खटीक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा जैन, मंडल अध्यक्ष अमित जैन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

Headlines Today 24

Related posts

सिंधिया की कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को दो टूक, चंबल की जनता सिर पर बिठाती है तो वादाखिलाफी करने पर सबक भी सिखा देती है

Headlines Today24

भगवान परशुराम चल समारोह में सहयोग करने वालों एवं श्रृद्धालुओं का जताया आभार

Headlines Today24

छोटे शहर की बड़ी दिव्यांग खिलाड़ी, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Headlines Today24