26.2 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
धर्मभिण्ड

भगवान परशुराम चल समारोह में सहयोग करने वालों एवं श्रृद्धालुओं का जताया आभार

भिण्ड,पवन शर्मा

प्रशासन व पुलिस प्रशासन को भी दिया धन्यवाद

भिण्ड। दंदरौआ धाम के महंत श्रीश्री 1008 महामण्डलेश्वर श्री रामदास महाराज व ब्राह्मण महासभा के नेतृत्व में 22 अप्रैल शनिवार को श्रीहरि विष्णु के छटवे अवतार भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में भव्य चल समारोह निकाला गया। चल यात्रा में शामिल सभी जिले वासियों और सहयोगियों के प्रति ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों राजेश शर्मा एवं देवेश शर्मा ने कृतज्ञता प्रकट की है।
ब्राह्मण महासभा पदाधिकारियों ने आभार जताते हुए कहा कि भीषण गर्मी में भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों से भिण्ड पहुंचकर लोगों ने चल समारोह में हिस्सा लिया, यह हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। जैसा कि हमारे जिले की परम्परा भाईचारे व एकता की रही है, भगवान परशुराम चल यात्रा में भी सभी वर्ग ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। सभी सनातनियों सहित मुस्लिम समाज द्वारा भी चल यात्रा में शामिल सभी लोगों का स्वागत किया गया। उन सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। भविष्य में इसी तरह प्रेम व भाईचारे का संदेश हम जिले में देते रहें और प्रेम से हर त्यौहार मनाते रहें।

आयोजन समिति द्वारा जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की व्यवस्था बनाए जाने को लेकर भी आभार जताया।

पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि जिला कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान, सभी प्रशासनिक अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित उन सभी पुलिसकर्मियों का जो चल यात्रा में डटे रहे उनको धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के कव्हरेज के लिए प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का भी आभार ज्ञापित किया।

Headlines Today 24

Related posts

थाना प्रभारी की पहल, कस्बा/ग्राम भ्रमण व पेट्रोलिंग के दौरान रहवासियों से कर रहे संवाद

Headlines Today24

अधिया, बंदूक, कट्टों के साथ 7 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, पुलिस अधीक्षक ने दिया टीम को 10 हजार का इनाम

Headlines Today24

25 जून को होगा पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान, लहार मिहोना की इतनी पंचायतों में होगी वोटिंग

Headlines Today24