19.8 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
मध्यप्रदेश

केंद्र एवं राज्य सरकार की विकास जन कल्याण योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए कार्य करें जन प्रतिनिधि: कमला देवी शर्मा

अटेर जनपद में स्थाई कमेटियों का गठन संपन्न जनपद उपाध्यक्ष गीता देवी यादव को शिक्षा समिति का अध्यक्ष बनाया गया

भिण्ड से पवन शर्मा की रिपोर्ट

भिण्ड। अटेर जनपद में विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए एवं जनता की जन समस्याओं के निदान के लिए अटेर जनपद की बैठक का आयोजन जनपद कार्यालय में किया गया। जिसमें जनपद अध्यक्ष श्रीमती कमला देवी श्री नारायण शर्मा की अध्यक्षता में कई विभागों में स्थाई कमेटियों का गठन किया गया। जिसकी प्रक्रिया रिटर्निंग ऑफिसर रंजीत कुशवाह के द्वारा संपन्न कराई गई। साथ ही नवनिर्वाचित जनपद सदस्यों को कई विभागों का दायित्व भी सौंपा गया। जिसमें महिला मोर्चा की पूर्व जिला महामंत्री एवं अटेर जनपद की उपाध्यक्ष श्रीमती सीता देवी यादव को शिक्षा समिति का अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया l

अटेर जनपद की बैठक में जनपद अध्यक्ष श्रीमती कमला देवी शर्मा ने कहा कि हम सब जनता के द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं जिन्होंने 5 वर्ष तक जन सेवा भाव का कार्य आपके हाथों में सौंपा है। ऐसे में हम पूर्ण कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए जिन सदस्यों को विभागों का दायित्व दिया गया है वह जनता के सामने खरा उतरने का प्रयास करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करें और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय की विचारधारा के साथ अंतिम छोर तक खड़े गरीब मजदूर और किसानों के विकास के लिए योजनाएं पहुंचा कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश करें। यह हम सबकी जिम्मेदारी है।

अध्यक्ष ने कहा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं हर व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए हमें ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क कर योजना का लाभ दिलाने के लिए कार्य करने होंगे तब अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ सकेंगे। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कसर नहीं छोड़ी जाएगी। जनपद पंचायत अटेर में स्थाई कमेटियों के गठन की प्रक्रिया रिटर्निंग ऑफिसर रंजीत कुशवाह द्वारा संपन्न कराई गई जिसमें सभी 8 स्थाई कमेटियों का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

सामान्य प्रशासन समिति का अध्यक्ष श्रीमती कमला देवी श्रीनारायण शर्मा, शिक्षा समिति का अध्यक्ष श्रीमती गीता दशरथ यादव, कृषि समिति का सभापति रामप्रकाश शर्मा सेठी, संचार तथा संकर्म समिति का सभापति कौशल बघेल, सहकारिता एवं उद्योग समिति का सभापति शंकर बघेल, स्वास्थ्य महिला एवं बाल विकास समिति का सभापति चेतना बरेठा, वन समिति का सभापति श्रीमती मनोज देवी, जैव विविधता प्रबंधन समिति का सभापति अर्चना नरवरिया को चुना गया।

चुनाव उपरांत जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष द्वारा सभी सभापतियों को कार्यकाल के लिऐ शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि भाजपा युवा नेता विकास शर्मा सहित, प्रशासनिक अधिकारी एवं जनपद सदस्य विशेष रूप से मौजूद थे।

Headlines Today 24

Related posts

पुलिस ने दो हथियार तस्करों को दबोचकर जब्त किए 6 अवैध हथियार

Headlines Today24

सिंध नदी के आसपास के लोगों के लिए अलर्ट, यह है वजह

Headlines Today24

अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश में ले जाने वाले प्रकाश पुंज हैं गुरु – एड. शैलेंद्र सांकरी

Headlines Today24