24.9 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
इंदौरदेशमध्यप्रदेश

प्रभाष चन्द्र जाटव को बनाया गया हिन्दू युवा संगठन का इंदौर प्रभारी, मिल रहीं बधाईयां

इंदौर। हिन्दू युवा संगठन भारत ने मध्यप्रदेश के महानगर इंदौर का प्रभारी  प्रभाष चन्द्र जाटव को बनाया गया है। प्रभाष चन्द्र जाटव पूर्व विधायक श्रीराम जाटव के सुपुत्र हैं और वह एक युवा नेता भी हैं। लंबे समय से वह लगातार समाजसेवा में भी जुटे हुए हैं। वह सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़कर हिस्सा लेते हैं।
हिन्दू युवा संगठन-भारत एक पुर्णरूप से धार्मिक एवं हिन्दू धर्म के मानबिन्दुओं की रक्षा करने हेतु निर्मित संगठन हैं। धर्मरक्षा, धर्मसेवा, धर्म साधना, वर्ण भेद, एवं जाति भेद को समरसता के सूत्र में समन्वित करना, भारतवर्ष को सक्षमता प्रदान करना एवं गौरक्षा इसके मूल तत्व हैं।

प्रभाष चन्द्र जाटव की यह नियुक्ति केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह जी के सुपुत्र नीरज सिंह के अनुमोदन पर हुई है।

प्रभाष जाटव ने हिन्दू युवा संगठन-भारत का इंदौर प्रभारी नियुक्त किये जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
प्रभाष ने कहा कि मुझे जो दायित्व सौंपा गया है उसे में पूरी ईमानदारी, निष्ठा और लगन के साथ निर्वहन करूंगा।

Headlines Today 24

Related posts

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना, स्टेशन कराया गया खाली, पुलिस सर्चिंग जारी

Headlines Today24

Entdecken Sie die Vielfalt des Verde Casino

An Overview of the Gaming Experience at Boo Casino