30.7 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

अभिभाषक संघ ने दिया जस्टिस फ़ॉर भिण्ड कैम्पेन को समर्थन

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। जिले के विकास के लिए आवश्यक मेडिकल कॉलेज, नगर निगम बनाये जाने एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर समाजसेवियों द्वारा चलाए जा रहे ‘जस्टिस फॉर भिण्ड’ ( #JusticeForBhind ) कैंपेन को मंगलवार को अभिभाषक संघ द्वारा अपना समर्थन दिया गया। अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों एवं अन्य उपस्थित अभिभाषकों द्वारा हाथों में तख्तियां लेकर भिण्ड के विकास के लिए महत्वपूर्ण मेडिकल कॉलेज एवं भिण्ड नगरपालिका को नगर निगम बनाये जाने की मांग का समर्थन किया।

दरअसल भिण्ड जिला आजादी के बाद से ही उपेक्षा का शिकार रहा है। ऐसा नहीं कि यहां बड़े नेता या मंत्री नहीं हुए, लेकिन जो हुए उन्होंने इच्छा शक्ति नहीं दिखाई जिसके चलते विकास में भिण्ड पिछड़ा रह गया। ऐसे में अब समाजसेवी युवाओं द्वारा जस्टिस फ़ॉर भिण्ड कैम्पेन चलाकर भिण्ड के लिए मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए शासन से मांग की जा रही है। इसके लिए कैम्पेन चला रहे सतीश प्रताप सिंह द्वारा अभिभाषकों का समर्थन लेने उनके बीच पहुंचे। जहां वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र सिंह चौहान, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष रज्जन सिंह एवं सचिव शैलेन्द्र सिंह सांकरी सहित अन्य अभिभाषकों द्वारा कैम्पेन को अपना समर्थन दिया गया।

इस मौके पर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष रज्जन सिंह भदौरिया व वरिष्ठ वकील देवेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि समाजसेवियों द्वारा बहुत अच्छी मुहिम शुरू की गई है, समस्त भिंड के लोगों को इस मुहिम का साथ देना चाहिए। इस दौरान रिटायर्ड फौजी समाजसेवी जयदीप सिंह भी मौजूद रहे।
भिंड के साथ अन्याय वर्षों से हो रहा है क्योंकि हम अपने साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ आवाज नहीं उठा रहे हैं। जिससे भिंड आज मध्यप्रदेश के सबसे पिछड़े जिलों में आ गया है। मेडिकल कॉलेज, नगर निगम की भिंड को बहुत ज्यादा जरूरत है इसलिए हम समाजसेवियों के साथ मिलकर मेडिकल कॉलेज, नगर निगम व अन्य जो भी मांगे हैं उनको जल्द से जल्द पूरा किए जाने की हम मांग करते हैं। #JusticeForBhind

सुनिए जस्टिस फॉर भिण्ड कैम्पेन को लेकर क्या कहना है वरिष्ठ अभिभावकों का…

वरिष्ठ अभिभाषक देवेंद्र सिंह चौहान
अभिभाषक संघ जिला अध्यक्ष रज्जन सिंह भदौरिया
Headlines Today 24

Related posts

7 वर्ष के मूकबधिर बालक को कोतवाली पुलिस ने 2 घण्टे में खोज निकाला

Headlines Today24

पूर्व नेता प्रतिपक्ष कटारे की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, विभिन्न नेताओं ने किया नमन

Headlines Today24

गुरु का मार्गदर्शन ही हमें शिखर पर ले जाता है- डीएसपी पूनम थापा

Headlines Today24