25 C
Bhind
October 31, 2026
Headlines Today 24
खेलभिण्ड

मास्टर खेलों में राधेगोपाल ने तीन भाइयों और मित्रों के साथ मिलकर जीते 7 गोल्ड, 6 सिल्वर एवं 3 कांस्य पदक

किशोरी स्पोर्ट्स क्लब के मास्टर एथलीट राधे गोपाल, हितगोपाल बृज गोपाल धर्मेंद्र चौधरी मंजीत सिंह ने भिंड के लिए जीते गोल्ड।

इंदौर में संपन्न हुई पांचवी मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भिंड जिले के मास्टर एथलीट्स ने 7 गोल्ड 6 सिल्वर 3 कांस्य सहित 16 मेडल हासिल किए। यह प्रतियोगिता इंदौर में अहिल्याबाई एथलेटिक स्टेडियम में 15 और 16 दिसंबर में संपन्न हुई। यह सभी मास्टर एथलीट आने वाले समय में अप्रैल में होने वाली राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश धर्मशाला में भाग लेंगे।


50 वर्ष से अधिक उम्र ग्रुप में राधे गोपाल ने ऊंची कूद, ट्रिपल जंप में गोल्ड और लंबी कूद में सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं हितगोपाल यादव ने ऊंची कूद और भाला फेंक में गोल्ड तथा गोला फेंक डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल हासिल किया। बृजगोपाल यादव ने भाला फेंक में गोल्ड डिस्कस थ्रो में सिल्वर और गोला फेंकने की स्पर्धा में कांस्य हासिल किया। धर्मेंद्र चौधरी ने 3000 मीटर में प्रथम और ट्रिपल जंप में तृतीय स्थान प्राप्त किया। सोनपाल यादव ने 3000 मीटर और ट्रिपल जंप में दूसरा स्थान हासिल किया। मनजीत यादव ने 3000 मीटर में 30 वर्ष से अधिक ग्रुप में गोल्ड मेडल और इसी ग्रुप में मोहित यादव ने सिल्वर मेडल हासिल किया।
भिंड से राधे गोपाल यादव, धर्मेंद्र चौधरी एवं सोनपाल यादव 50 प्लस उम्र में खेले, वहीं हित गोपाल 44 प्लस में खेले। बृज गोपाल 35 प्लस में खेले, मोहित मनजीत 30 प्लस में खेले।


जिला एथलेटिक्स सचिव राधे गोपाल यादव सहित उनका पूरा परिवार ही खेलों के लिए समर्पित रहा है। उनके पिताजी ने जीवन पर्यंत खेलों को बढ़ावा देने का प्रयास किया और भिंड का नाम खेलो से जाना जाए इसके लिए कार्य करते रहे। उनके बाद यह जिम्मेदारी राधे गोपाल यादव ने स्वयं उठाई और किशोरी स्पोर्ट्स क्लब के माध्यम से अपने भाई बहन और इष्ट मित्रो सहित खुद भी खेल कर और कई लोगों को प्रोत्साहित करके खेलों में भिंड का नाम रोशन किया है। राधे गोपाल की तीन पीढ़ी खेलों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसीलिए भिंड में उन्हें खेलों के द्रोणाचार्य कहा जाता है।
उनकी इस कामयाबी पर क्रीड़ा भारती के सभी पदाधिकारी सहित संचालक राजेश शर्मा, आलोक देपुरिया, धर्मेंद्र कुशवाह, डॉक्टर योगेंद्र यादव, अमित दुबे, ऋषि शिवहरे, सुशील यादव, मोनू सहित सभी खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।

Headlines Today 24

Related posts

अवैध देशी अधिया बंदूक के साथ स्थाई वारंटी गिरफ्तार

Headlines Today24

कांग्रेस प्रत्याशी ने मतदान प्रभावित करने के संदेह में भाजपा प्रत्याशी समर्थक के साथ किया ऐसा बर्ताव

Headlines Today24

कलेक्टर ने मारा नर्सिंग होम पर छापा, शहर के दो नर्सिंग होम किए सील

Headlines Today24