20.1 C
Bhind
October 25, 2026
Headlines Today 24
भिण्डभोपाल

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा नेताओं से पाठक ने की मुलाकात

भिण्ड, पवन शर्मा

भिंड – भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने भोपाल में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा घाडगे और कई कैबिनेट मंत्रियों से सौजन्य भेंट की। इन मुलाकातों में पाठक के साथ युवा मोर्चा के जिला मंत्री अंशुल त्रिपाठी एवं मीडिया सह प्रभारी अमित यादव मौजूद रहे। इसमें पाठक ने युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव पवार को युवा मोर्चा की सिवनी में आयोजित प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर पवार ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा का कार्यकर्ता अहम भूमिका निभाएगा । और युवा नेताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा घाडगे से मुलाकात कर, पिछली दिनों उनके जन्मदिन के लिए उन्हें बधाई प्रेषित की। इस अवसर पर कृष्णा घाडगे ने कहा कि इस तरह की प्रेम स्नेह के लिए मैं अपने लोगों के लिए जीवन भर आभारी रहूंगा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कैबिनेट मंत्रियों तुलसी सिलावट, प्रभुराम चौधरी एवं महेंद्र सिंह सिसोदिया से मुलाकात कर, पाठक ने इन मंत्रियों को भिंड जिले की जन समस्याओं से अवगत कराया, इस पर मंत्रियों ने कहा जल्द से जल्द समस्याओं का निवारण कराएंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा घाडगे मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस के रूप में मनाई डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि

Headlines Today24

यहां के बालक-बालिकाएं हैं अद्भुत प्रतिभा के धनी है- आईएएस राजीव शर्मा

Headlines Today24

संस्कारों से ही बच्चों का आंतरिक विकास संभव- आशा भदौरिया

Headlines Today24