23.6 C
Bhind
August 10, 2026
Headlines Today 24
क्राइमभिण्ड

प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर सरसों के खेत मे फेंका शव, कॉल डिटेल से हुआ खुलासा

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। जिले के बरोही थाना क्षेत्र में स्थित लावन गांव से 15 वर्षीय नाबालिग 23 दिसंबर को घर से गायब हुई थी, जिस पर नाबालिग के पिता ने बरोही थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला। पुलिस द्वारा जब प्रेमी की तलाश की गई तो वह घर से फरार था जिसके बाद गुरुवार सुबह मुखबिर की सूचना पर बरोही थाना पुलिस ने प्रेमी को धर दबोचा। पुलिस द्वारा प्रेमी से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने लड़की की हत्या कर शव को सरसों के खेत में फेंक दिया है। आरोपी के बताए स्थान पर गांव के ही पास सरसों के खेत में लगभग 200 मीटर की दूरी पर पहुंचकर नाबालिग के शव को पुलिस ने बरामद किया। बरोही थाना पुलिस के साथ ही डीएसपी हेडक्वार्टर घटनास्थल पर पहुंचीं और मामले की जांच पड़ताल की।

दरअसल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय आरोपी का नाबालिग युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके द्वारा युवती को एक मोबाइल भी दिया गया था जिससे वह घरवालों से छिपकर युवक से बात किया करती थी। लेकिन धीरे-धीरे युवती ने इस युवक से बात करना कम कर दिया, जिससे युवक नाराज हो गया और शौच के लिए गई युवती का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने जब घर पर तलाश की तो युवती का मोबाइल मिला। जिसकी कॉल रिकॉर्ड निकालने पर पता चला कि केवल एक ही नंबर पर बार-बार बात हुई है। जिसके बाद पुलिस ने इस युवक की तलाश तेज की। युवक से जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल किया।

Headlines Today 24

Related posts

जन अभियान परिषद ने विवेकानंद जयंती पर किया जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

Headlines Today24

आचार संहिता लगते ही पुलिस आई एक्शन में, वाहनों पर की यह कार्रवाई

Headlines Today24

कोतवाली पुलिस ने चोरी की 26 बैटरियों एवं सोने चांदी के जेवरात सहित 06 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Headlines Today24