23.5 C
Bhind
September 16, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

प्रभार संभालते ही थाना कोतवाली प्रभारी का अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश हेतु पैदल मार्च

परानिधेश भारद्वाज / पवन शर्मा,

हाल ही में सिटी कोतवाली में पदस्थ होकर आए थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने आते ही अपराधियों पर नकेल कसने के लिए मय बल के रात्रि में थाना कोतवाली क्षेत्र के गोल मार्केट, सदर बाजार, हाउसिंग कॉलोनी, गौरी सरोवर आदि स्थानों पर पैदल भ्रमण किया। इस दौरान यहां वहां रात के समय झुण्ड बना कर संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े युवकों को चेक किया। साथ ही धार्मिक स्थानों का भी भ्रमण किया गया, इसके साथ ही नवागत थाना प्रभारी द्वारा शहर भर के एटीएम भी चेक किए गए।

निरीक्षक रविन्द्र शर्मा द्वारा सिटी कोतवाली की कमान संभालते ही शहर में भ्रमण कर आपराधिक तत्व के लोगों को समझाइश दी गई कि शहर में आपराधिक गतिविधियों को बिल्कुल रोक दें अन्यथा पुलिस सबक सिखाने के लिए खड़ी है।

Headlines Today 24

Related posts

39 कट्टे पिस्टल के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Headlines Today24

बिजली बकाया पर कनेक्शन काटा तो किसानों ने कर दी विद्युतकर्मियों के साथ अभद्रता

Headlines Today24

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर पुलिस प्रशासन का हल्ला बोल, 3 ट्रैक्टर ट्रॉली एवं एक पोकलेन जब्त

Headlines Today24