26.3 C
Bhind
October 25, 2026
Headlines Today 24
भिण्डराजनीति

पिछड़ा वर्ग समाज की चुनाव में होगी सशक्त भागीदारी – जयश्रीराम

भिण्ड, पवन शर्मा

कमलनाथ ने दिया पिछड़ा वर्ग को 27%आरक्षण का लाभ – रामशेष

मेहगांव/भिण्ड। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस अब जाति-वर्गों को साथ जोड़कर ताकत बढ़ाना चाहती है। इसलिए आज पाल समंवय प्रकोष्ठ के बैनर तले मेहगांव में पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अल्पसंख्यक सम्मेलन मेहगांव के सी.आरटी पैलेस में मुख्यातिथि कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री जयश्री राम बघेल ने कहा कांग्रेस पार्टी पिछड़ों को पूरी तवज्जो का वादा पहले ही कर चुकी है । चुनाव में इस समाज की मजबूत भागीदारी रहेगी। और हम सब आज ज्योतिराव फूले की जयंती पर संकल्पित होकर एकता का संकल्प लेते हैं।

कटारे की तारीफ की…
श्री बघेल ने पूर्व अटेर विधायक हेमंत कटारे की तारीफ करते हुए कहा जब एक बड़े क्षत्रिय नेता ने उन्हें अपमानित करने का प्रयास करते हुए पद से हटाया तो कटारे ने मुझे पूरा सम्मान दिया बल्कि खुद पद छोड़कर मुझे पद देकर सम्मान दिया। मुझे किसी से कोई शिकवा नहीं और पांचों सीटों पर कांग्रेस की जीत के लिए ताकत से संघर्ष करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस पिछड़ा वर्ग समन्वय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा पिछड़ा वर्ग को केवल कांग्रेस में ही ताकत मिल सकती है। हमारे लोकप्रिय नेता पुर्व मुख्य्मंत्री कमलनाथ ने पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण का लाभ दिया था लेकिन भाजपा सरकार ने सरकार गिराकर इस बिल को लटका कर रखा है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही
पिछड़ा वर्ग की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित होगी। श्री बघेल ने बघेल समाज को भी पिछड़े वर्ग कोठे से टिकट देने की मांग की।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों की हर स्तर पर भागीदारी सुनिश्चित करेगी। पार्टी को पिछड़ा, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक सहित सभी वर्ग समाज की समस्याओं के निराकरण की चिंता है। उनकी भागीदारी राजनीति व नौकरियों में बढ़े, समाज का विकास हो, इसके लिए प्रयासों में कोई कमी नहीं आएगी। जिलापंचायत सदस्य संजू जाटव ने कहा कि समाज के वंचित तबके की आवाज हमेशा कांग्रेस रही है। लेकिन भाजपा सरकार में केवल उनका शोषण हो रहा है।

कार्यक्रम को रंजीत सिंह गुर्जर,अनिता चौधरी,सुभाष राठौर, इरसाद अहमद,बाबूराम जमौर, इलियास मोहम्मद,मनीष शिवहरे,सौरव पाल, आदि ने संबोधित किया।

Headlines Today 24

Related posts

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने की युवा चौपाल आयोजित

Headlines Today24

वोटर्स पर पकड़ बनाने के लिए गोहद विधानसभा में जमकर पसीना बहा रही महिला नेत्री

Headlines Today24

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं को दिया गया उपहार प्रशंसनीय,सराहनीय एवं अभिनंदनीयः सरोज जोशी

Headlines Today24