22.5 C
Bhind
August 24, 2026
Headlines Today 24
धर्मभिण्ड

गुर बिनु भव निधि तरइ न कोई : शिवप्रताप सिंह

भिण्ड/ भारत विकास परिषद द्वारा चलाये जा रहे गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के तारतम्य में गुरुवार को शहर से सटे हुए मानपुरा गांव में स्थित वैदिक रूट्स स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जन अभियान परिषद के समन्वयक शिवप्रताप सिंह भदौरिया ने शिरकत की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी परानिधेश भारद्वाज उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते हुए जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक शिव प्रताप सिंह भदोरिया ने अपने वक्तव्य में श्री रामचरितमानस की चौपाई गुर बिनु भव निधि तरइ न कोई, जौं बिरंचि संकर सम होई को समझते हुए बताया कि ब्रह्माजी जैसी सृष्टि बनाने की ताकत हो और शंकरजी की तरह प्रलय करने की ताकत हो फिर भी सद्गुरु के बिना जन्म-मरण के चक्कर से तुम पार नहीं हो सकते हो, इतनी महत्ता है गुरु की।
उन्होंने यह भी बताया कि कैसे भिण्ड शहर में पिछले कुछ वर्षों में खेलों के क्षेत्र में शहर के युवाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई व शहर का नाम देश ही नहीं अपितु विश्व पटल पर रोशन किया है जो कि अनुकरणीय है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि युवा समाजसेवी श्री परानिधेश भारद्वाज ने बताया कि भारत विकास परिषद का यह कार्यक्रम बच्चों में संस्कार पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। उन्होंने कहा एक सुसंस्कारित बालक ही सुसभ्य समाज का निर्माण कर सकता है। ऐसे में विद्यालयों में भी नैतिक शिक्षा का पाठ भी बच्चों को सिखाना चाहिए क्योंकि संस्कारित शिक्षा ही विद्यार्थियों को श्रेष्ठ स्तर तक ले जाती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे परिषद के प्रांतीय संयोजक श्री कमलेश सैंथिया ने परिषद के प्रारूप, परिकल्पना व कार्यों के बारे में विस्तार से सभी को समझाया।

कार्यक्रम के मुख्य भाग में छह उत्कृष्ट विद्यार्थियों सागर शर्मा, तरुण भदौरिया, गोपाल अरेले, तन्मय प्रजापति, पल्लवी जैन व सचिन परसोलिया को अतिथियों द्वारा माल्यार्पण मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही दो श्रेष्ठ शिक्षकों सुश्री शुभी शर्मा व श्री सचिन श्रीवास को शिक्षक सम्मान हेतु नामांकित किया गया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ ही उपस्थित सभी को सदाचार व कर्तव्य परायणता की शपथ दिलाकर किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री धर्मवीर सिंह ने किया।

कार्यक्रम में प्रांतीय संयोजक कमलेश सैंथिया, अध्यक्ष डॉ. साकार तिवारी, जयदीप सिंह फौजी, धर्मवीर सिंह, अवधेश सिंह तोमर सहित विद्यालय परिवार तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

नेहरू युवा केंद्र संगठन से जुड़कर करें अपने नेतृत्व विकास क्षमता को विकसित- शैलेंद्र शर्मा

Headlines Today24

यह नक्षत्र आया प्रत्याशियों को रास, भाजपा कांग्रेस के सात प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

Headlines Today24

रेत भरने खड़े वाहनों पर हुई कार्यवाही, नदी से रेत निकालकर ट्रकों में भरने वाली कंपनी कार्यवाही से अछूती क्यों?

Headlines Today24