19.5 C
Bhind
October 26, 2026
Headlines Today 24
खेलभिण्डमध्यप्रदेश

एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले मध्यप्रदेश के पहले घुड़सवार राजू भदौरिया का मंत्री ने किया सम्मान

परानिधेश भारद्वाज,

मध्य प्रदेश के उभरते घुड़सवार भिंड जिले के मेहगांव क्षेत्र के पचेरा गांव के निवासी युवा खिलाड़ी राजू भदौरिया का मंत्री ओपीएस भदौरिया द्वारा उनके निज निवास पर सम्मान किया गया। राजू भिंड के पहले एकलव्य अवार्ड लेने वाले एवं अभी हाल में ही एशियन गेम्स में क्वालीफाई करने वाले मध्य प्रदेश के पहले घुड़सवार हैं। राजू भदौरिया एवं राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त करने वाले वाटर स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों तथा इन्हें प्रोत्साहित करने वाले भिंड के द्रोणाचार्य के रूप में प्रसिद्ध राधे गोपाल यादव का भी ओपीएस भदौरिया के द्वारा उनके निज निवास पर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया ने कहा की राजू भदौरिया ने हमारे भिंड का नाम रोशन किया है, मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे भिंड के इस खिलाड़ी के द्वारा गोल्ड मेडल जीतकर हमारे अंचल का नाम रोशन किया जाएगा। इसी प्रकार भिंड में वाटर स्पोर्ट्स को कोई नहीं जानता था लेकिन राधे गोपाल यादव ने अपने प्रयासों से भिंड को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खिलाड़ियों को तैयार कर वाटर स्पोर्ट की दिशा में भिंड का नाम बहुत बुलंदियों पर पहुंचा दिया है।
आज मुझे इन कयाकिंग कैनोइंग एवं ड्रैगन बोट के खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय खिलाड़ी निश्चल यादव, हर्षित चौधरी, शाहरुख खान, महेश्वर यादव, चरण सिंह, शेखर दुबे, प्रशांत सिंह, जतिन भदौरिया, क्षितिज भदौरिया, सौरभ सिंह कुशवाह, अनुराग शर्मा, रामजस एवं पैरा खिलाड़ी गजेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, राजवीर सिंह, अनुराधा श्रीवास, राधेश्याम, गिर्राज सिंह एवं ताइक्वांडो खिलाड़ी साक्षी यादव, साक्षी श्रीवास्तव, श्रेया यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गगन शर्मा, प्रवेन्द्र शर्मा, नगर पालिका पार्षद जेठ राहुल यादव ‘भूरे’, अमित सिरोठिया, जयदीप सिंह राजावत ‘फौजी सरकार’, हर्षद मिश्रा क्रीड़ा भारती से मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

जस्टिस फॉर भिंड कैंपेन के अंतर्गत हुआ ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन

Headlines Today24

Przegląd oferty platformy Mostbet dla polskich graczy

राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिले के 5 खिलाड़ियों का हुआ चयन

Headlines Today24