26.7 C
Bhind
September 20, 2026
Headlines Today 24
ग्वालियरदेशमध्यप्रदेशराजनीति

अटल जी के जन्मोत्सव पर कवि कुमार विश्वास ने अपने अंदाज में नेताओं पर ली चुटकी और कहा वह भी राजनीति का शिकार हुए

परानिधेश भारद्वाज,

ग्वालियर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कवि सम्मेलन में प्रख्यात कवि कुमार विश्वास ने अटलबिहारी बाजपेई जी को पूरे विश्व की राजनीति विमर्श की विभूति बताया। उन्होंने काव्य पाठ के दौरान ना सिर्फ देश व मध्य प्रदेश की राजनीति पर जोरदार कटाक्ष किए बल्कि खुद के राजनीति का शिकार होने का बार बार जिक्र भी किया। मध्य प्रदेश की राजनीति में दल बदल के बाद हुए सत्ता परिवर्तन पर कटाक्ष करते हुए कवि कुमार विश्वास ने पूर्व सांसद जयभान सिंह पवैया का हवाला देते हुए कहा कि पहले जब वह बुलाते थे तो कहते थे कि यही वह जगह है जहां पर रानी लक्ष्मी बाई के साथ घात हुआ और फला फला बात जरूर बोलना लेकिन अब कहते हैं कि फला फला बात नहीं बोलना, अब घात खत्म हो गया। कवियों को क्या डमरू समझ रखा है?

राजनीति पर पैनी निगाह रखने वाले और उसमें डुबकी लगाकर गोते खाकर बाहर आने वाले कवि कुमार विश्वास ने ग्वालियर को मध्यप्रदेश की राजनीति का गढ़ बताते हुए कहा कि मध्य प्रदेश का यह ऐसा क्षेत्र है जहां चार लोग मुख्यमंत्री बनने की कोशिश में लगे हुए हैं।

अम्बियन्स – कुमार विश्वास, प्रख्यात कवि

Headlines Today 24

Related posts

आबकारी विभाग ने ग्रामीणों को दी नशे से संबंधित यह सीख

Headlines Today24

बाढ़ की स्थिति में आपदा से प्रभावित ग्रामवासियों के लिये की यह बड़ी मांग

Headlines Today24

Découvrir l’univers des paris sportifs sur Superbet