31.1 C
Bhind
June 16, 2026
Headlines Today 24
भिण्डराजनीति

इसलिए कांग्रेस ने जलाया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला

परानिधेश भारद्वाज,

शहर जिला कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला भिंड शहर के हृदय स्थल परेड चौराहे पर जलाया। पुतला दहन में बोलते हुए शहर अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा ने कहा मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार की कथनी करनी में बहुत अंतर है।

उन्होंने कहा एक तरफ फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के द्वारा पहने गए भगवा रंग के बस्त्र को लेकर विरोध करती है, दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के रतलाम में भाजपा विधायक चेतन कश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल की मौजूदगी में हिंदू सनातन धर्म के देवता श्री हनुमान जी महाराज की मूर्ति के सामने अर्धनग्न महिलाओं की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता आयोजित करती है। ऐसा करना हिंदू धर्म का अपमान है। श्री हनुमान जी महाराज के सामने नग्नता का प्रदर्शन करना अक्षम्य अपराध है। उन्होंने कहा कि भाजपा भगवान का अपमान करती है, हिन्दुओं की आस्थाओं पर वार करती है।

इस अवसर पर संतोष त्रिपाठी, रेखा भदोरिया, पान सिंह सुमन, गजेंद्र भदोरिया, प्रदीप जैन गुड्डा, राहुल कुशवाह, राम प्रकाश जाटव, इरशाद कुरैशी, मोहम्मद इरफान, गममू, संदीप मिश्रा, बॉबी शर्मा, कुलदीप भारद्वाज, नीरज त्रिपाठी, अहिवरन सिंह बघेल, शैलेंद्र सिंह भदोरिया, राजेश शर्मा, रामहेत शाक्य, छोटे नरवरिया, गोपाल राजावत, सेलू कौशल, अंकित तोमर, कमलेश जाटव, हिम्मत सिंह, हरिऔध, मोहर सिंह जाटव, संजीव बरुआ, दर्शन सिंह तोमर, सूरजपाल सिंह राजावत, अनिल भारद्वाज, कामिल खान, पिंटू शर्मा, प्रदीप भदोरिया, नमन सिरोठिया, विजय दैपुरिया, वीर प्रकाश श्रीवास्तव, आनंद शाक्य, वीरेंद्र यादव, आदित्य पुरोहित पुरखा, सुखप्रीत मिश्रा, मनोज जैन मामा, देवेंद्र सिंह, चूंटाई शर्मा, पूजा कुशवाह, अंकुल कौशल, अजय शर्मा, सौरभ जैन आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

सनातन पर हमला करने वाले अगर दूसरे धर्म पर ऐसा बोलते तो सर तन से जुदा हो जाते- गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा

Headlines Today24

सनसनीखेज मर्डर के दो आरोपियों को 36 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

Headlines Today24

कर्ज में डूबे स्कूल संचालक ने फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण कर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Headlines Today24