23 C
Bhind
October 6, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

‘Connect with Gen Z’ अभियान के तहत युवाओं से संवाद

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। जिले के लहार नगर में अधिवक्ता संजीव नायक द्वारा ‘Connect with Gen Z’ अभियान के तहत जेन जी एवं टीनएजर्स के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य नई पीढ़ी से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और भविष्य निर्माण के प्रति जागरूक करना है।

संवाद के दौरान छात्र-छात्राओं एवं नवयुवाओं से स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर खुलकर चर्चा की गई। युवाओं से उनकी शिक्षा, करियर, भविष्य की योजनाओं और जीवन के लक्ष्यों को लेकर भी परस्पर संवाद हुआ। युवाओं की समस्याओं और उनके विचारों को समझने का प्रयास करते हुए उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में साइबर क्राइम और डिजिटल सुरक्षा को लेकर भी चर्चा हुई। युवाओं को सोशल मीडिया एवं इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग, ऑनलाइन ठगी से बचाव तथा अपनी निजी जानकारी और डिजिटल पहचान की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर मौजूद शिक्षक नरेंद्र झा ने उपस्थित टीनएजर्स से संवाद करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए स्वस्थ शरीर और स्वस्थ सोच दोनों जरूरी हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से पूरी तरह दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था जीवन की नींव तैयार करने का समय है, इसलिए इस उम्र में अच्छी आदतों को अपनाना और गलत संगति व नशे से बचना बेहद जरूरी है।

अधिवक्ता संजीव नायक ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। युवाओं के साथ संवाद केवल उन्हें सलाह देने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी बात सुनना और उनकी सोच को समझना भी जरूरी है। ‘Connect with Gen Z’ अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखते हुए स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में निरंतर संवाद किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभियान को आगे ग्राम चौपालों के साथ-साथ नगर और शैक्षणिक संस्थानों तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किशोरों और युवाओं तक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता का संदेश पहुंचाया जा सके।

Headlines Today 24

Related posts

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार का मेहगांव में अस्वनी त्यागी के नेतृत्व में हुआ जोरदार स्वागत

Headlines Today24

बैनर में विशिष्ट अतिथि के पदनाम में लिखा था ‘भतीजे राज्यमंत्री’, कांग्रेस ने भाजपा पर उठाए सवाल

Headlines Today24

मैथिलीशरण गुप्त सच्चे अर्थों में राष्ट्रकवि थे : अतुल रमेश पाठक

Headlines Today24