24.9 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

आबकारी विभाग ने ग्रामीणों को दी नशे से संबंधित यह सीख

परानिधेश भारद्वाज,

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नशे के विरुद्ध शुरू किए गए अभियान को गति देते हुए भिंड जिला आबकारी विभाग भी लोगों को नशे की लत से दूर रहने की सीख देता नजर आ रहा है।
शनिवार को अटेर क्षेत्र के मसूरी गांव में जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया के नेतृत्व में आबकारी अमले ने पहुंचकर ग्रामीणों को खासकर युवाओं को नशे की लत से दूर रहने की नसीहत दी।

आबकारी उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बोलते हुए ग्रामीणों को समझाया की नशा नाश की जड़ है। नशे से व्यक्ति के रुपए पैसे के साथ ही शरीर और सामाजिक प्रतिष्ठा का भी ह्रास होता है। ऐसे में सभी को नशे की लत से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवाओं का आकर्षण नशे के प्रति ज्यादा बढ़ रहा है जो चिंता का विषय है। युवाओं को नशा छोड़ कर सामाजिक कार्यों और अपनी प्रगति में ध्यान लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों को पहचानकर इससे दूर रहना चाहिए। नशे से परिवार के विघटन हो रहे हैं, सामाजिक कुरीतियां भी फैल रही हैं। इसलिए युवा पीढ़ी को नशे के कुचक्र से निकालकर एक सभ्य समाज का निर्माण करना है। यही सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की मंशा है।

Headlines Today 24

Related posts

न्याय सभी के लिए ही हमारा मूल मंत्र है- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

Headlines Today24

Exploring the Gaming Experience at mrq uk

Jak zvýšit své šance na výhru v Eurojackpot