24.5 C
Bhind
January 13, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन फ्रेंड ने अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन।

भिण्ड,पवन शर्मा

भिंड- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा। मध्य प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन और ज्ञापन देने का कार्य कर रही है भिंड में भी आज आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका ने अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया,आंगनवाड़ी कार्यर्ताओं तथा सहायिकाओं के द्वारा ज्ञापन के जरिए मांग की गई है कि 3 महीने से भिण्ड जिले में किसी भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या सहायिका को मानदेय नही मिला है तथा सभी कर्मचारियों को पर्मानेंट किया जा रहा है और हम लोग दिन रात काम करते है कोविड जैसे समय में भी हम लोगो ने गाँव से लेकर शहर तक हर व्यक्ति का ख्याल रखा उनकी जरूरतों के हिसाब से उनको दवाई तथा सामग्री उपलब्ध कराई लेकिन फिर भी हम लोगों को पर्मानेंट नही किया गया जबकि हम लोगों को मुख्यमंत्री जी ने अपने आवास पर बुलाकर 1500 रुपए बढ़ाने की बोला था और कुछ दिन के लिए बड़े हुए पैसे मिले भी लेकिन उसके बाद बड़े हुए पैसों में भी कटौती कर दी गई जो कटौती की गई है उनको पुनः देने के लिए ऐसी कई मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया।जिसमें सैकड़ों आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।

Headlines Today 24

Related posts

पार्टी विशेष से बार बार टिकिट नहीं मिला फिर भी संघर्ष से संजू बने विधायक, अब फिर से मैदान में

Headlines Today24

पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा, 11 देशी कट्टों के साथ तीन गिरफ्तार

Headlines Today24

हसरत हयात बने मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी के केंद्र समन्वयक

Headlines Today24