22.9 C
Bhind
September 10, 2026
Headlines Today 24
देशमध्यप्रदेश

*सुहागिनों का त्योहार करवा चौथ 13 अक्टूबर को, पर्व पर बन रहे तीन शुभ योग*

पवन शर्मा ।

सुहागिनों का पर्व करवा चौथ 13 अक्टूबर को धूमधाम से मनाने की तैयारी चल रही है। कई साल बाद इस बार करवा चौथ पर भद्र, हंस एवं शश योग के साथ शुभ महासंयोग बन रहा है। करवा चौथ कार्तिक मास में कृष्‍ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन रोहिणी तथा कृतिका नक्षत्र के अलावा भद्र, हंस एवं शश महासंयोग भी बन रहा है। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6:01 मिनट से 8:37 बजे तक रहेगा। वहीं चन्द्रोदय रात्रि रोहिणी नक्षत्र में 7:35 से 8:50 बजे के बीच होगा।

जैसा कि करवाचौथ प्यार और सौभाग्य का प्रतीक है, उसी के अनुसार इस पर्व पर प्रेम का बेहद शुभ योग बन रहा है। यह अद्भुत संयोग करवा चौथ के व्रत को और भी शुभ फलदायी बना रहा है। मान्‍यता है कि इस दिन व्रत रखने से सुहागिनों को अखंड सुहाग का वरदान मिलता है। इसके अलावा व्रत रखने के शुभ फल प्राप्त होंगे। ऐसे में यह करवाचौथ सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष फलदायी बनने वाला है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, चन्द्रमा को अमृतकारक ग्रह बताया गया है। अत: ऐसी मान्‍यता है कि इस काल में चंद्रमा का विधि-विधान पूर्वक पूजन करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्‍ति होती है। जहां विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत करेंगी, वहीं कुंवारी कन्याएं उत्तम पति की प्राप्ति के लिए इस व्रत को करेंगी। करवा चौथ व्रत की महिलाओं ने तैयारी शुरू कर दी हैं। महिलाएं चूड़ी, मेहंदी व साड़ी सहित सुहाग की सामग्रियों की खरीदारी करती नजर आ रही हैं। शहर के ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि  इस बार करवा चौथ पर विशिष्ट संयोग बन रहे हैं।

Headlines Today 24

Related posts

कोतवाली पुलिस ने चलाया आदतन अपराधियों का धरपकड़ अभियान

Headlines Today24

bet365: Ihr umfassender Leitfaden für Sportwetten und Casino-Spiele

यूनिवर्सिटी कर्मचारियों के बीच चले लात घूंसे, वीडियो वायरल

Headlines Today24