19.9 C
Bhind
October 23, 2026
Headlines Today 24
मध्यप्रदेश

यूनिवर्सिटी कर्मचारियों के बीच चले लात घूंसे, वीडियो वायरल

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित जीवाजी विश्वविद्यालय अपने कारनामों के लिए हमेशा चर्चा में रहता है और अब ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां जीवाजी विश्वविद्यालय में दो कर्मचारियों के बीच जमकर लात घूंसे चले। मारपीट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दोनों कर्मचारियों की मारपीट के बीच स्टाफ ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति अविनाश तिवारी के मुताबिक विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी में कार्यरत कर्मचारी शरीफ खान और बृजभान भदोरिया के बीच विवाद हो गया और विवाद धीरे-धीरे लात घूसों में बदल गया।इन दोनों कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुई। पास में ही मौजूद अन्य कर्मचारियों ने मामले को शांत कराया। वहीं पास में ही मौजूद किसी कर्मचारी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बताया रहा है इन दोनों कर्मचारियों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है और यह कई बार यूनिवर्सिटी में झगड़ चुके हैं। वहीं जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति अविनाश तिवारी का कहना है कि दोनों कर्मचारियों के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं जो भी दोषी होगा उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Headlines Today 24

Related posts

भारत विकास परिषद दे रहा है केक काटने की जगह सनातन संस्कृति से जन्मदिन मनाने की प्रेरणा, भाविप द्वारा कुछ यूं मनाया जाता है जन्मदिन

Headlines Today24

A Deep Dive Into the Rainbet Experience

Guida completa all’esperienza di gioco su Admiralbet