22.6 C
Bhind
July 23, 2026
Headlines Today 24
देश

संजय राउत पर कसेगा ईडी का शिकंजा! 1034 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया गया

महाराष्ट्र में भाजपा से अलग होकर उद्धव की ताजपोशी कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संजय राउत अब ईडी के निशाने पर आ गए हैं। महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिवसेना सांसद संजय राउत को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। संजय राउत को पतरा चाल मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के संबंध में पूछताछ के लिए 28 जून को बुलाया गया है। यह मामला 1034 करोड़ रुपए के जमीन घोटाले से जुड़ा है।

5 अप्रैल को इस मामले में ED ने राउत की संपत्ति अटैच की थी। ED ने इस केस में महाराष्ट्र के बिजनेसमैन और राउत के करीबी प्रवीण राउत को इसी साल फरवरी में गिरफ्तार किया था और बाद में चार्जशीट भी दाखिल की थी। इसी मामले में अब संजय राउत को पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाया गया है।

Headlines Today 24

Related posts

सांसद ने किया वैक्सीनेशन केंद्रों का दौरा, वरिष्ठ नेताओं ने की लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील

Headlines Today24

पुरानी पेंशन बहाली के लिए हैशटैग #VoteForOPS ने किया ट्विटर पर ट्रेंड

Headlines Today24

आशुतोष राणा को मिला फ़िल्म फेयर अवॉर्ड, सोशल मीडिया पर लिखी यह बड़ी बात

Headlines Today24