23.6 C
Bhind
August 10, 2026
Headlines Today 24
देशमध्यप्रदेश

तीन बच्चे होने पर गई सरकारी शिक्षक की नौकरी, दर्ज होगी एफआईआर!

तीन बच्चे होने की बात छिपाकर मार्च में ही मिली थी शिक्षक की नौकरी

शिकायत होने पर जांच में हुई तीन बच्चे होने की पुष्टि

परानिधेश भारद्वाज,

भिंड जिले में एक सरकारी शिक्षक के 3 बच्चे होने पर उसे हाल ही में मिली नौकरी से हाथ धोना पड़ा है साथ ही उसके ऊपर गलत जानकारी देने पर एफआईआर किये जाने के लिए एसपी को भी लिखा गया है। लोक शिक्षण संभाग ग्वालियर के संयुक्त संचालक दीपक कुमार पांडेय द्वारा जांच के बाद शिक्षक की बर्खास्तगी का लेटर जारी किया गया है।
दरअसल गणेश प्रसाद शर्मा की नियुक्ति अमायन के सीएम राइज स्कूल में अंग्रेजी विषय के शिक्षक के रूप में 30 मार्च 2023 को हुई थी। शिक्षक गणेश प्रसाद शर्मा के खिलाफ शिकायत हुई थी कि उसके तीन बच्चे हैं और उसने गलत जानकारी देकर नौकरी प्राप्त की है। जबकि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कानून बनाकर वर्ष 2001 के बाद दो से अधिक बच्चे होने पर सरकारी नौकरी के लिए अयोग्य करार दिया गया था। नौकरी के समय भी इसके लिए शपथपत्र लिया जाता है। शिकायत मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई करते हुए लोक शिक्षण संचालनालय के ज्वाइंट डायरेक्टर दीपक कुमार पांडेय ने आदेश जारी कर शिक्षक की नियुक्ति निरस्त कर दी है। उन्होंने डीईओ के द्वारा जांच कराई थी। और शिक्षक
के भी कथन लिए थे। पूरी जांच के बाद शिक्षक को नौकरी से तो हाथ धोना ही पड़ा, अब कानूनी कार्यवाही भी झेलनी पड़ेगी।

देखिये बर्खास्तगी आदेश की कॉपी…

Headlines Today 24

Related posts

खुद को सिंधिया समर्थक बताने वाले कथित भाजपा नेता हरवीर सिंह के घर पहुंची सीबीआई, शहर और गांव के घरों में पहुंची सीबीआई

Headlines Today24

छोटे शहर की बड़ी दिव्यांग खिलाड़ी, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Headlines Today24

En dybdegående guide til bet365 i Danmark