30.7 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

व्यक्ति से व्यक्तित्व का निर्माण करने वाला एकमात्र संगठन है अभाविप – अमन भारद्वाज

राष्ट्रीय छात्र दिवस के अवसर पर छात्र नेता अमन भारद्वाज ने देश के सभी युवा छात्रों से निवेदन एवं आग्रह कर कहा देश हमें सबकुछ देता है हम भी देश को कुछ देना सींखे। आपको बता दें छात्र नेता अमन भारद्वाज सक्रिय तेज़ तर्रार छात्र नेता है। वर्तमान समय में श्री भारद्वाज अभाविप के मध्यप्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं। वो काफी कम उम्र से संघ की विचारधारा से जुड़े हैं।

छात्र नेता भारद्वाज ने कहा छात्र हित और राष्ट्र हित की आवाज ना केवल भारत बल्कि संपूर्ण विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जो केवल एक ऐसा छात्र संगठन है जिसकी स्थापना छात्र दिवस पर की गई थी। जिसकी स्थापना 9 जुलाई 1949 को स्व बलराम मधोक द्वारा की गई थी। यह एक गैर राजनीतिक संगठन है। व्यक्ति से व्यक्तित्व का निर्माण करने वाला एकमात्र संगठन जो कि छात्रों की समस्याओं के निवारण हेतु एक एकत्रित छात्र शक्ति का परिचायक है, जो केवल छात्रवादी और राष्ट्रवादी एकमात्र संगठन है। साथ ही भारद्वाज ने कहा परिषद का ध्येय ज्ञान, शील, एकता है।

विद्यार्थी परिषद् का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण है। स्थापना काल से ही संगठन ने छात्र हित और राष्ट्र हित से जुड़े प्रश्नों को प्रमुखता से उठाया है। स्थापना काल से अब तक संगठन छात्र हित और राष्ट्र हित के लिए संघर्ष करता आ रहा है। इसीबीच छात्र नेता भारद्वाज ने कहा विश्व पटल पर गूंज रहा भारत का जय जय गान छात्र शक्ति राष्ट्र शक्ति भारत की शान साथ ही। भारद्वाज ने कहा छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति होती है राष्ट्र भक्ति की प्रथम पाठशाला का नाम है विद्यार्थी परिषद है |

Headlines Today 24

Related posts

पुलिस ने दो हथियार तस्करों को दबोचकर जब्त किए 6 अवैध हथियार

Headlines Today24

फिसलकर कुँए में गिरी 16 वर्षीय बालिका, डायल 100 की मदद से पहुंचाया अस्पताल

Headlines Today24

कांग्रेस की सरकार बनते ही मिलेंगे हर महिला को 1500रू प्रति माह – इस्मिता शर्मा

Headlines Today24