23.2 C
Bhind
November 7, 2026
Headlines Today 24
खेलभिण्ड

रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। मध्यप्रदेश रणजी टीम में चयनित होकर अपने पदार्पण मैच में शानदार शतक लगाने वाले भिण्ड के युवा क्रिकेटर सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और जयघोष के बीच समर्थकों ने उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर परिवार की महिलाओं ने सक्षम की आरती उतारी, जबकि परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर सक्षम का स्वागत किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया।

सक्षम पुरोहित ने अपने पहले ही रणजी मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 132 रन की यादगार पारी खेली, जिससे उन्होंने न केवल मध्यप्रदेश टीम बल्कि भिण्ड शहर का भी नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में उत्साह का माहौल है।

सक्षम ने क्रिकेट की शुरुआती बारीकियां शहर के चौधरी दिलीप सिंह लॉ कॉलेज मैदान में कोच रविशेखर कटारे के मार्गदर्शन में सीखी हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच, परिवार और सभी शुभचिंतकों को देते हुए कहा कि कोच रविशेखर कटारे का उनके क्रिकेट करियर को संवारने में सबसे बड़ा योगदान रहा है।

स्वागत समारोह के दौरान सक्षम ने कहा कि रणजी ट्रॉफी के पहले ही मैच में शतक लगाना उनके लिए बेहद खुशी और गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि यह उनके क्रिकेट सफर की शुरुआत है और उनका अंतिम लक्ष्य भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहनकर देश का प्रतिनिधित्व करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि निरंतर मेहनत और बेहतर प्रदर्शन के दम पर वह अपने इस सपने को भी अवश्य पूरा करेंगे।

सक्षम की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, क्रिकेट खिलाड़ियों और शहरवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Headlines Today 24

Related posts

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की कार्यवाहियों से माफिया के हौसले हुए पस्त

Headlines Today24

चेकिंग के दौरान अवैध देसी कट्टा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Headlines Today24

तीन विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ताबड़तोड़ सभाएं, भिण्ड में दिया सबसे कम समय

Headlines Today24