26.3 C
Bhind
October 25, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

महिलाओं की मटकी फोड़ का हुआ आयोजन, चुने गए बेस्ट राधा कृष्ण

भिंड जिले में महिलाओं द्वारा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय किरार भवन में किया गया, जिसमें बच्चियों एवं महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में 2 वर्गों में इनाम का वितरण किया गया जिनमें बच्चियों में बेस्ट राधा कृष्ण एवं महिलाओं में बेस्ट राधा कृष्ण सज्जा का अवार्ड दिया गया। बच्चा वर्ग में श्रेष्ठा भारद्वाज पुत्री परानिधेश भारद्वाज को बेस्ट राधा एवं दिव्यांशी शर्मा पुत्री मुदिता भारद्वाज को बेस्ट कृष्ण का अवार्ड दिया गया। वहीं महिलाओं में बेस्ट राधा का अवार्ड रानी जैन एवं बेस्ट कन्हैया का अवार्ड वर्षा चौधरी को दिया गया। कार्यक्रम में मटकी फोड़ प्रतियोगिता की विजेता महिमा चौहान रहीं।


इस प्रतियोगिता का आयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर गुलाब सिंह किरार की बहू रानू किरार एवं मानवता संगठन द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुदिता भारद्वाज ने किया जबकि जज की भूमिका में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष आभा जैन, रमन दीदी और गीता गुप्ता रहीं। कार्यक्रम में बतौर अतिथि विधायक पत्नी शैलेष संजू कुशवाह, गीता मनोज कुशवाह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा भदौरिया, उमा शर्मा, माधवी चौधरी, ब्रजलता श्रीवास्तव, प्रियंका राजावत, सुनीता सोनी, सोनाली अग्रवाल, रानी जैन, शिखा चावला, वर्षा चौधरी, मोनिका जैन आदि महिलाएं शामिल रहीं।

बेस्ट कन्हैया चुनी गई दिव्यांशी
श्रेष्ठा भारद्वाज को मिला बेस्ट राधा का अवार्ड
Headlines Today 24

Related posts

पुलिसकर्मियों के साथ ही उनके परिजन भी कर रहे हैं बाढ़ पीड़ितों की मदद, आईपीएस की बेटियों ने पेश की मिसाल

Headlines Today24

महाराणा प्रताप जयंती पर निकलेगा चल समारोह

Headlines Today24

तीर्थंकरों का नाम जितना महान है चरित्र उससे भी महान है- श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज

Headlines Today24