29.8 C
Bhind
June 17, 2026
Headlines Today 24
देशभिण्डमध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश पर्यटन को बढ़ावा देने बेहतरीन गीत हुआ रिलीज, इस सुंदर गीत के पीछे की हकीकत जान आप कहेंगे वाह!

परानिधेश भारद्वाज,

मध्यप्रदेश की ओर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए खेलों में भिण्ड को आगे ले जाने वाले स्पोर्ट्स पर्सन एवं समाजसेवी राधेगोपाल यादव द्वारा बेहद ही सुंदर गीत की रचना की गई है। उन्होंने इस कि ना सिर्फ रचना की बल्कि इसका गायन एवं फिल्मांकन भी कराया है ताकि यह गीत पूरे भारत ही नहीं विश्व भर से पर्यटकों को मध्यप्रदेश की ओर आकर्षित करे। इस गीत की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इस गीत की रचना भिंड के रहने वाले राधे गोपाल यादव ने तो की ही है, इसमें संगीत भी भिंड के राष्ट्रीय संगीतकार धर्मेंद्र सिंह भदौरिया एवं गायन भिंड के ही राष्ट्रीय गायक अश्मित सिंह कुशवाह द्वारा किया गया है। जबकि फिल्मांकन में इंदौर के रहने वाले कलाकार रुद्र प्रताप सिंह ने योगदान दिया है।
इस गीत को हाल ही में जिला कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस. एवं एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा राधे गोपाल यादव के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल रस राधे ( @rasradheofficial7190 ) पर रिलीज किया गया।

आप भी मध्य प्रदेश पर्यटन गीत को अवश्य सुनें एवं दूसरों को भी फॉरवर्ड करें। साथ ही इसी प्रकार के अन्य गीतों के लिये चैनल को सब्सक्राइब भी करें।

राधेगोपाल यादव का कहना है कि इस गीत की त्रुटियां एवं विशेषताओं को कमेंट बॉक्स में लिखकर के सुझाव अवश्य दें, जिससे आने वाले गीत को बेहतर तैयार कर सकें। उनका कहना है कि बिना कमेंट्स के आपका सहयोग हमें महसूस ही नहीं होगा, यह हमारे लिए गर्व की बात है। नीचे लिंक पर क्लिक कर सुनें पूरा गीत और चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें…

Headlines Today 24

Related posts

टीकाकरण करवाने पर यहां दिया जा रहा है एंड्रॉयड स्मार्टफोन, टीकाकरण कराकर खुद को सुरक्षित भी किया और एंड्रॉइड मोबाइल भी मिला

Headlines Today24

सदर विधायक ने किया मकर संक्रांति समारोह का आयोजन

Headlines Today24

पिता की कमी कोई पूरी नहीं कर सकताः हेमंत कटारे

Headlines Today24