19.8 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

भारत बंद के दौरान चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात

अग्नीपथ योजना के विरोध में बुलाए गए भारत बंद को देखते हुए भिंड पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। हालांकि भिंड में अभी तक किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है, फिर भी एहतियात के तौर पर पुलिस अधीक्षक स्वयं ही अपने बल के साथ सबसे पहले रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान डीएसपी पूनम थापा भी उनके साथ रहीं।

भिंड जिले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

वहीं एक दिन पहले पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि भारत बंद के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है और हर जगह पुलिस का पहरा रहेगा।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भिंड के युवाओं ने शांति एवं संयम का परिचय देते हुए अभी तक कानून व्यवस्था कि कोई स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी और उन्हें उम्मीद है कि आगे भी इसी प्रकार से वह पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगे। पुलिस प्रशासन भी उनकी शांतिपूर्ण तरीके से की गई मांगों को उचित माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं। फिर भी अगर कोई कानून व्यवस्था को हाथ में लेने की कोशिश करेगा तो पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी और उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

Headlines Today 24

Related posts

सदर विधायक ने किया मकर संक्रांति समारोह का आयोजन

Headlines Today24

तहसीलदार के बिगड़े बोल- किसानों से की अभद्र भाषा में बात, मुख्यमंत्री ने लिया एक्शन

Headlines Today24

राघवेंद्र कांकर बने कांग्रेस कमेटी जिला उपाध्यक्ष

Headlines Today24